चारधाम यात्रा पर भी कोरोना का दंश
कोरोना महामारी का असर, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने चार धाम यात्रा की स्थगित देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देख कर पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार चार धाम यात्रा भी स्थगित हो सकती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसी को लेकर आज सुबह बड़ी बैठक भी बुलाई । इस बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज मौजूद रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस बात की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया है । कपाट खुलने के दौरान संबंधित रावल तीर्थ पुरोहित और पुजारी ही मौजूद रहेंगे। संबंधित जिले और प्रदेश से लेकर प्रदेश के बाहर के लोग भी पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे। विधि विधान के साथ सिर्फ पुजारी और रावल ही कपाट खोलेंगे। यहां हम आपको बता दें कि चार धाम यात्रा स्थगित किए जाने पर कारोबारियों का उत्साह भी ठंडा पड़ गया है। होटल ढाबों को सजाने संवारने का कार्य नहीं होने से इससे जुड़े कामगार भी मायूस हैं। क्षेत्र में हजारों लोगों की आजीविका यात्रा पर ही टिकी है। ऐसे में यात्रा नहीं चलने से इन लोगों को भविष्य की च...