2024 में राम नवमी पर हो सकता है राम लला से साक्षात्कार
*अगली राम नवमी को सकता है रालला से साक्षात्कार* - *2024 की मकर संक्रांति पर हो सकती है प्राण-प्रतिष्ठा* - *राम शिला यात्रा से सनातन स्वस्थ, चीन की चालाकी ध्वस्त* - *आइये जानते हैं चीन के एजेंडे को कैसे लगा आघात ?* *सनातन की शक्ति।* अयोध्या के अंदर जब मंदिर का माहौल बना तो रामलला की ससुराल से रिश्तों की सरगम ने सुर निकाले और प्रस्ताव रख दिया काली गंडक नदी के पत्थरों से मूर्तियों के निर्माण का। मामला चूंकि पुराने रिस्ते और आस्था व सनातन की बात थी प्रस्ताव स्वीकार हुआ और चीन की चालाकी ध्वस्त हो गई। चीन सदैव से भारत और नेपाल के रिश्तों में खलल डालने की कोशिश में लगा रहता है और नेपाल बरगला भारत की भरकमता को पलीता लगाने के प्रयास में रहता है, लेकिन यह भी सत्य है कि राम शिला यात्रा ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सूत्रों की मानें तो अयोध्या के अंदर जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री विमलेंद्र निधि ने श्री रामजन्मभमि तीर्थ ट्रस्ट से ये आग्रह किया था कि नेपाल का भी सहयोग इसमें होना च...