Posts

Showing posts from November, 2022

राम बारात में हुआ त्रेता का तरंन्नुम, खूब लुटी मेंवा, दूध आदि से हुआ स्वागत

Image
रघुवर की बारात में जम कर लुटी मेंवा, दूध-मेवा से हुआ स्वागत - हनुमान गली में अवध तो राम चौक पर सजी जनकपुरी - गोविंद बने 'राम' कल्पना ने लिया सिये सौम्य  - लै लै नाम राम और सीता गावहिं सुंदर मंगल गीता हाथरस। त्रेता की तर्ज पर तरंन्नुम में डूब गया ब्रज की द्वार देहरी। हनुमान गली से आरंभ हुई श्री राम बारात शोभायात्र का पूरे नगर में मिथिलापुरी की तरह भव्य स्वागत किया गय। राम चौक श्री राम दरबार मंदिर में पहुँच कर बारात का समापन हो भांवरे पड़ी और जम कर ज्योनार में जन-जन ने दाबत जेमी।         अवसर श्री राम विवाह महामहोत्सव का था। स्थान अवध के रूम में श्री हनुमान गली स्थित श्री राम मंदिर था तो मिथिलापुरी (विदेहपुरी) के रूप में तालाब चौराहा,  श्रीराम चौक स्थित श्री राम दरबार मंदिर भव्य सजावट में सराबोर था। "जसि रघुबीर ब्याह बिधि बरनी। सकल कुअँर ब्याहे तेहिं करनी॥ कहि न जा कछु दाइज भूरी। रहा कनक मनि मंडप पूरी।। बतादें, हनुमान गली से जब राम बारात चली। स्थान-स्थान पर, पुष्प बर्षा के साथ-साथ कहीं दूध, मेवा तो कहीं अनूठे द्...