राधा जी की सबसे छोटी सखी थीं सुदेवी जी, ब्रजद्वार हाथरस के भक्तजन पहुँचे शरण में
ब्रज बरसाना यात्रा मंडल की चौरासी कोस यात्रा पहुँची सुनहरा गांव, हुआ भजन-कीर्तन ब्रजद्वार हाथरस । प्रथम चौरासी कोस यात्रा के तृतीय चरण में ब्रजद्वार हाथरस से भक्तजन गांव सुनहरा स्थित सुदेवी सखी मंदिर पहुँचे। जहाँ भजन-कीर्तन और फूलों की होली हुई। 21 फरवरी 2021 रविवार बरसाने से पांच किमी दूर सुनहरा गांव पहुँचे। जहाँ पर *नंद गांव कौ कुंवर कन्हैया बरसाने की छोरी खेलें होरी* आदि भक्ति गीतों पर भक्त जमकर झूमें। वहाँ पर मौजूद महाराज जी ने बताया कि सुदेवी राधा जी सबसे छोटी सखी थी। सुदेवी जी इतना अच्छा सितार बजाती थीं कि भगवान कृष्ण ने उन्हें अपनी नित्य लीलाओं में वाम स्थान दिया था। उन्होंने बताया कि बरसाना को आदि वृंदावन कहा जाता है। अष्ट दल कमल की संकल्पना में कमल के मध्यभाग में राधारानी का स्थान है। कमल के आठ दलों के रूप में उनकी अष्ट सखिया विराजमान हैं। इसी तरह कमल के मध्य भाग में बरसाना है और इसके चारों ओर अष्ट सखियों के गाव मौजूद हैं। राधा की सबसे छोटी और प्रिय सखी सुदेवी का गांव सुनहरा वर्तमान में भरतपु...