दंडौती परिक्रमा में रही लाला और बाबा की धूम
गिर्राज की दंडौती परिक्रमा में भजनों की रही गूंज - बरसाना मंडल ने लगाई दंडौती और गाये भजन - सूर्य ग्रहण की निवृत्ति आज, मंगलाचरण के साथ गूंजे आज मंदिरों के घंटे हाथरस। वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण 2022 के अवसर पर ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के संयोजकत्व में गिर्राज की दंडौती परिक्रमा लगाई गई। गोशाला स्थित दंडौती परिक्रमा के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी भक्ति के संचार का एक माध्यम रहा। बतादें कि सनातन के सानिध्य में धर्म और कर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहे "ब्रज बरसाना यात्र मंडल" के तत्वावधान में बीते 14 वर्ष से ब्रज धाम यात्रा का अनवरत संचार हो रहा है। बतादें कि यात्रा के संस्थापक व शिक्षाविद मा.कैलाशचंद्र वार्ष्णेय जी ने बरसाना यात्रा का आरंभ लोगों को धर्म से जोड़कर उनके कर्म को शुद्ध कर मुक्ति के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए करीब 14 वर्ष पूर्व किया था। लगातार चलने वाले धर्म-कर्म के कार्यां के तहत बीती शरद पूर्णिमा को अग्रवाल धर्मशाला में रासोत्सव का आयोजन कराया था। जिस में घर-घर से गोपाल जी पधारे थे। इसी के तहत मंगलवार को स...