दशमी को ही भगवान ने रावण और कंस का वध कर अत्याचार का अंत किया
दशमी को ही भगवान ने रावण और कंस का वध कर अत्याचार का अंत किया - कृष्ण और कंस, राम और रावण दोनो ही एक राशि, लेकिन कर्म फल का भेद अलग-अलग - हरि अनंत हरि कथा अनंता पौराणिक साक्ष्य को माने तो आज के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने (कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को) कंस का वध कर उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। भगवान की हर लीला और चरित्र में अनेकानेक रहस्य छिपे हुए हैं। इन रहस्यों को वह ही जान पाते हैं जिनकी भगवान के प्रति निश्छल भक्ति होती है। भगवान के जन्म और लीलाओं को समझने के लिए समर्पित भाव से लीलाओं का अध्ययन करने की आवश्यकता है। आध्यात्म का एक तुलनात्मक अध्ययन करें तो बहुत ही गज़ब की बात निकल कर सामने आती है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण अवतार में बहुत कुछ संदेश दिये हैं। जैसे की *राम और रावण* व *कृष्ण और कंस* अर्थात एक ही राशि। चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम का अवतारण हुआ तो भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को श्रीकृष्ण अवतारण हुआ। अर्थात एक तिथि नवमी। आश्विन शुक्ल पक्ष ...