दंडौती परिक्रमा में रही लाला और बाबा की धूम
गिर्राज की दंडौती परिक्रमा में भजनों की रही गूंज
- बरसाना मंडल ने लगाई दंडौती और गाये भजन
- सूर्य ग्रहण की निवृत्ति आज, मंगलाचरण के साथ गूंजे आज मंदिरों के घंटे
हाथरस। वर्ष के अंतिम सूर्य ग्रहण 2022 के अवसर पर ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के संयोजकत्व में गिर्राज की दंडौती परिक्रमा लगाई गई। गोशाला स्थित दंडौती परिक्रमा के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी भक्ति के संचार का एक माध्यम रहा।
बतादें कि सनातन के सानिध्य में धर्म और कर्म के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहे "ब्रज बरसाना यात्र मंडल" के तत्वावधान में बीते 14 वर्ष से ब्रज धाम यात्रा का
अनवरत संचार हो रहा है। बतादें कि यात्रा के संस्थापक व शिक्षाविद मा.कैलाशचंद्र वार्ष्णेय जी ने बरसाना यात्रा का आरंभ लोगों को धर्म से जोड़कर उनके कर्म को शुद्ध कर मुक्ति के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए करीब 14 वर्ष पूर्व किया था। लगातार चलने वाले धर्म-कर्म के कार्यां के तहत बीती शरद पूर्णिमा को अग्रवाल धर्मशाला में रासोत्सव का आयोजन कराया था। जिस में घर-घर से गोपाल जी पधारे थे। इसी के तहत मंगलवार को सूर्य ग्रहण के अवसर गोशाला स्थित मंदिर पर बाबा गिर्राज की दंडौती परिक्रमा लगाई गई। कार्यक्रम का आरंभ प्रभात फेरी से हुआ। इस अवसर पर एक ओर भक्त दंडौती परिक्रमा लगा रहे थे तो दूसरी ओर भक्तों के मुखमंडल से भजनों की धुनों पर भक्ति की अविरल धारा वह रही थी। दंडौती परिक्रमा के बाद
मंडल के सदस्यों ने घर-घर में गोपाल जी को कीर्तन का रसपान कराया। क्योंकि मंगलवार को पड़ा सूर्य ग्रहण वर्ष का अंतिम और आंशिक सूर्य ग्रहण था। जो भारतीय समय के अनुसार अपराह्न 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हुआ और सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में अंतिम दिखाई दिया था। जबकि भारत में यह सूर्य ग्रहण अपराह्न लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू हुआ था और सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर अंतिम दिखाई दिया था। क्योंकि इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण पड़ता रहा था। यह ग्रहण यूरोप, नॉर्थ ईस्ट, अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया सहित दुनिया भर के कई क्षेत्रों में दिखाई दिया था। ग्रहण की निवृत्ति आज 27 अक्तूबर को सूर्य उदय के साथ मानी गई है। ज्योतिषाचार्य उपेंद्रनाथ के अनुसार जब भी सूर्य ग्रहण के साथ अस्त होता है तो ग्रहण की निवृत्ति (समापन) दूसरे दिवस सूर्योदय के साथ ही मानी जाती है। इस अवसर नवंबर की बरसाना यात्रा परिक्रम भी विचार किया गया और कहा कि अगली यात्र की जल्द घोषणा की जायेगी।
दंडौती परिक्रमा के अवसर पर ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, प्रदीप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, खजांचीलाल (स्वामी जी), मदनमोहन वार्ष्णेय, विनोद अग्रवाल, जितेन्द्र वार्ष्णेय, रवींद्र वार्ष्णेय (छुट्टन भैया), नारायण बाबू, आशीष जैन सहाब, लक्ष्मीनारायण, राजा, देव व बरसाना मंडल के अन्य भक्त परिकर उपस्थित थे।
🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏🌹🙏
Girraj ki Dandauti parikrama mein bhajanon ki rahi gunj
- Barsana Mandal performed Dandauti and sang hymns
- Surya eclipse ki Nivrit today, the bells of the temples are ringing with blessings today
Hathras. On the occasion of the last solar eclipse of the year 2022, a circumambulation of Girraj was organized under the aegis of Braj Barsana Yatra Mandal. The organization of bhajan-kirtan during the Dandauti Parikrama at Goshala was also a means of communication of devotion.
Let me tell you that Braj Dham Yatra has been going on continuously for the past 14 years under the auspices of "Braj Barsana Yatra Mandal" which is working for the propagation of Dharma and Karma in the vicinity of Sanatan. Let me tell you that the founder of the Yatra and educationist Mr.
Kailashchandra Varshney ji had started the Barsana Yatra about 14 years ago to pave the way for liberation by connecting people with religion and purifying their karma. As part of ongoing religious activities, Rasotsav was organized at Agrawal Dharamshala on the last Sharad Purnima. In which Gopal ji was visiting from house to house. Under this, Baba Girraj's Dandauti Parikrama was performed at the Goshala temple on the occasion of solar eclipse on Tuesday. The program started with Prabhat Feri. On this occasion, on the one hand, devotees were doing Dandauti Parikrama, on the other hand, there was a continuous flow of devotional songs and hymns from the mouths of
devotees. After the Dandauti Parikrama, the members of the Mandal gave rasapan to Gopal ji from house to house. Because Tuesday's solar eclipse was the last and partial solar eclipse of the year. Which started in Iceland at 2:29 PM IST and last appeared in the Arabian Sea at 6:20 PM.
While in India this solar eclipse started at around 4:29 PM and was finally seen at 6:9 PM. Because this time the eclipse continued even after sunset. The eclipse was visible in many areas around the world including Europe, North East, Africa, West Asia and South Asia. The end of the eclipse is observed today on October 27 with the rising of the sun. According to Jyotishacharya Upendranath, whenever the sun sets along with an eclipse, the nivrti (end) of the eclipse is considered to coincide with the sunrise on the second day. On this occasion, November's Barsana Yatra Parikrama was also considered and it was said that the next Yatra will be announced soon.
Chandrakant Kulshrestha, Pradeep Agarwal, Ashok Agarwal, Khajanchilal (Swamiji), Madanmohan Varshney, Vinod Agarwal, Jitendra Varshney, Ravindra Varshney (Chuttan Bhaiya), Narayan Babu, Ashish Jain Sahab, Lakshminarayan, of Braj Barsana Yatra Mandal on the occasion of Dandauti Parikrama. Raja, Dev and other devotees of Barsana Mandal were present
Comments
Post a Comment