2024 में राम नवमी पर हो सकता है राम लला से साक्षात्कार
*अगली राम नवमी को सकता है रालला से साक्षात्कार*
- *2024 की मकर संक्रांति पर हो सकती है प्राण-प्रतिष्ठा*
- *राम शिला यात्रा से सनातन स्वस्थ, चीन की चालाकी ध्वस्त*
- *आइये जानते हैं चीन के एजेंडे को कैसे लगा आघात ?*
*सनातन की शक्ति।* अयोध्या के अंदर जब मंदिर का माहौल बना तो रामलला की ससुराल से रिश्तों की सरगम ने सुर निकाले और प्रस्ताव रख दिया काली गंडक नदी के पत्थरों से मूर्तियों के निर्माण का। मामला चूंकि पुराने रिस्ते और आस्था व सनातन की बात थी प्रस्ताव स्वीकार हुआ और चीन की चालाकी ध्वस्त हो गई।
चीन सदैव से भारत और नेपाल के रिश्तों में खलल डालने की कोशिश में लगा रहता है और नेपाल बरगला भारत की भरकमता को पलीता लगाने के प्रयास में रहता है, लेकिन यह भी सत्य है कि राम शिला यात्रा ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। दरअसल सूत्रों की मानें तो अयोध्या के अंदर जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री विमलेंद्र निधि ने श्री रामजन्मभमि तीर्थ ट्रस्ट से ये आग्रह किया था कि नेपाल का भी सहयोग इसमें होना चाहिए। नेपाल के जनकपुर धाम से विमलेंद्र निधि सांसद भी हैं जो माता सीता की जन्मभूमि यानी उनका मायका भी है। बताते हैं ट्रस्ट के अलावा विमलेंद्र निधि ने प्रधानमंत्री मोदी के स्तर पर भी बातचीत शुरू की थी और जल्द ही तीर्थ ट्रस्ट ने इस पर हरी झंडी दिखा दी थी। साथ ही इसके बाद नेपाल का ये प्रस्ताव मान लिया गया कि राममंदिर की प्रतिमाओं का निर्माण काली गंडक नदी की शालिग्राम शिला से ही होगा।
बताते हैं काली गंडक नदी ही दुनिया की एक मात्र ऐसी नदी है जहां उच्चकोटि की शालिग्राम शिलाएं मिलती हैं। नेपाल की सरकार ने एक कैबिनेट मीटिंग की और तत्काल एक्सपर्ट की टीम काली नदी भेजी। इसके बाद 26 टन और 14 टन की दो शालिग्राम शिलाओं को चुना गया जिनकी उम्र साढे 6 लाख वर्ष थी और उनको अभी 1 लाख साल और जीवित रहना है, यानी दिक्कत की कोई बात नहीं थी।
बतादें, इन शिलाओं को नदी से निकालने से पहले नदी से क्षमा पूजा भी की गई और इसके बाद ये शिला जनकपुर नेपाल से निकलती हुई पहुंची बिहार के मधुबनी व इसके बाद दरभंगा फिर गोपालगंज और इसके बाद गोरखपुर और अब ये शिलाएं अयोध्या पहुंच चुकी हैं। रास्ते में जहां जहां से भी ये शिलाएं गुजरीं नेपाल और बिहार के स्त्री, पुरुषों ने सहर्ष सड़कों पर खड़े होकर शिलापूजन का सिलसिला चलता रहा था। सनातन की शक्ति यह थी कि लोग भावुक हो उठे थे। लाखों की संख्या में स्त्रियां चंदन और कुंकम लेकर रास्तों पर इंतजार करती रहीं थी। हालात यह थे कि जगह-जगह स्वयं ही लोग पंडाल सजाकर स्वागत करने में लगे थे। सनातन की सकारात्मकता तो देखिए ना कोई धर्मगुरु, ना कोई बड़ा नेता और ना ही किसी की रैली थी लेकिन इतनी आपार भीड़ सिर्फ श्रीराम शिला के आगमन पर ही उमड़ी थी। यह हे राम नाम का महत्व और चीन को चिड़ने का माध्यम। अब यह तो निश्चित है कि राम मंदिर के गर्भगृह में जो प्रतिमा लगेंगी वह नेपाल की शिलाओं से बनेंगी। यह है नेपाल और भारत के आध्यात्मिक रिश्तों की मजबूती। प्रचंड के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन और नेपाली कम्युनिस्ट जो भारत विरोधी गुल खिलाने की साजिश रच रहे थे उसे राम की शिलाओं ने ही तहस नहस कर दिया।
अगर सूत्रों की माने तो मकर संक्रांति के अवसर पर 2024 में इन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा होगी और राम नवमी से ही भक्तों के लिए दर्शनार्थ पट खुल जायेंगे। सूत्र यह भी बताते हैं कि मंदिर में करीब 1800 करोड़ रुपए का खर्च आ रहा है और 45 प्रतिशत काम प्रथम तल का पूरा हो भी हो चुका है । उम्मीद की जा रही है कि यहां हर दिन 50 हजार और विशेष अवसरों पर प्रतिदिन 50 लाख श्रद्धालु तक आ सकते हैं।
🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹
*Interview with Ralala may happen on next Ram Navami*
- *Pran-prestige can be done on Makar Sankranti of 2024*
Sanatan healthy from Ram Shila Yatra, China's cleverness destroyed
Let us know how the agenda of China got hurt?
*Eternal power.* When the atmosphere of the temple was created inside Ayodhya, the gamut of relations with Ramlala's in-laws raised the tone and proposed the construction of idols from the stones of Kali Gandak river. Since the matter was about old relationship and faith and Sanatan, the proposal was accepted and China's cleverness was destroyed.
China has always been trying to disturb the relations between India and Nepal and Nepal Bargla is trying to sabotage India's arrogance, but it is also true that the Ram Shila Yatra has ruined its plans. In fact, if sources are to be believed, when the construction of the Ram temple started inside Ayodhya, Nepal's former Deputy Prime Minister and Home Minister Vimalendra Nidhi had urged the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Trust that Nepal should also
cooperate in this. Vimalendra Nidhi is also a Member of Parliament from Janakpur Dham, Nepal, which is also the birthplace of Mother Sita. It is said that apart from the Trust, Vimalendra Nidhi had also started talks at the level of Prime Minister Modi and soon the Tirtha Trust gave the green signal on this. Along with this, after this, the proposal of Nepal was accepted that the idols of Ram temple would be constructed from the Shaligram rock of Kali Gandak river only. It is said that Kali Gandak river is the only river in the world where high quality Shaligram rocks are found. The Government of Nepal held a cabinet meeting and immediately sent a team of experts to Kali Nadi. After this, two Shaligram rocks of 26 ton and 14 ton were selected whose age was 6.5 lakh years and they still have to live for 1 lakh more years, that means there was no problem. Please tell, before taking these rocks out of the river, forgiveness was also performed from the river and after that these rocks leaving Janakpur Nepal reached Madhubani in Bihar and then Darbhanga, then Gopalganj and then Gorakhpur and now these rocks have reached Ayodhya. Wherever these rocks
passed on the way, men and women of Nepal and Bihar happily stood on the roads and continued to worship the stones. The power of Sanatan was that people got emotional. Lakhs of women were waiting on the roads carrying sandalwood and kumkam. The situation was such that people themselves were engaged in welcoming the people by decorating pandals. Look at the positivity of Sanatan, there was neither any religious leader, nor any big leader, nor any rally, but such a huge crowd gathered only on the arrival of Shri Ram Shila. This is the importance of the name O Ram and the medium to irritate China. Now it is certain that the idol that will be installed in the sanctum sanctorum of the Ram temple will be made from the rocks of Nepal. This is the strength of the spiritual relations between Nepal and India. After Prachanda became the Prime Minister of Nepal, China and Nepali Communists who were conspiring to feed anti-India flowers were destroyed by Ram's stones.
If sources are to be believed, these idols will be consecrated in 2024 on the occasion of Makar Sankranti and doors will be opened for devotees to have a darshan from Ram Navami itself. Sources also tell that about 1800 crore rupees are being spent in the temple and 45 percent work of the first floor has been completed. It is expected that 50 thousand devotees can come here every day and up to 50 lakh devotees daily on special occasions.
Comments
Post a Comment