3200 से भी अधिक गांवों और शहरों में निकाली जाती हैं प्रभात फेरियां
55 हजार से अधिक गौवंश की सेवा होती है माता जी गौशाला में
5253 हेक्टेयर भूभाग को संरक्षित किया जा सका बाबा महाराज के संघर्ष से
ब्रज द्वार हाथरस। खनन का ग्रास बनने जा रहे उन धर्म स्थलों को आज नवयौवन मिला तो उसके पीछे भी बाबा महाराज के संघर्ष के दर्शन होते हैं।
सनातन के सत्य रूपी ब्रज की आज अगर पौराणिकता ब्रज में जीवन है तो इसके पीछे बाबा महाराज का एक बहुत बड़ा संघर्ष है। यह उन दिनों की बात है जब खनन माफिया अपने तुक्ष्य लाभ के लिये पौराणिकता की महान विरासत को नष्ट करने में लगे थे। उन दिनों ब्रज के धार्मिक महत्व के पर्वतों का जम कर खनन कार्य हो रहा था। जिससे कृष्ण कालीन स्थलियाँ लुप्त हो रही थीं। बाबा महाराज ने इन्हें बचाने के लिए अपना अदम्य संघर्ष आरंभ किया। यह कोई मामूली संघर्ष नहीं था। बहुत कड़े संघर्ष के बाद 5253 हेक्टेयर भू भाग को आरक्षित घोषित कराया जा सका।
बाबा महाराज ने राधाकृष्ण की प्रिय गऊ माता के लिये भी प्रयास जारी रगे। ब्रज में गायों की दुर्दशा को देखकर बाबा महाराज के प्रयासों से ही माताजी गोशाला की नींव 2007 में रखी गई। इस गोशाला में आज लगभग 55 हजार से अधिक गौ वंश है। जहां पर गायों की सेवा मातातुल्य होती है। वहीं आज भी यमुना मुक्ति के लिए मान मन्दिर सेवा संस्थान के नेतृत्व में बाबा महाराज के नेतृत्व में यमुना मुक्ति आंदोलन चल रहा है। इसके लिए दो बार दिल्ली तक पद यात्राएं भी की जा चुकी हैं। वहीं
बाबा महाराज की प्रेरणा से आज देश के 32000 से भी अधिक गांवों और शहरों में हरिनाम संकीर्तन करते हुए प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं। जिसमें खासकर ब्रज की द्वार देहरी रस की नगरी कहे जाने वाले हाथरस नगर में भी करीब 50 हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरियां। निकाली जाती हैं। जिनमें से प्रमुख फेरियां है, तालाब श्री राम दरबार प्रभात फेरी, रुई की मंडी से ठाकुर श्री कन्हैयालाल जी महाराज की प्रभात फेरी के अलावा, हलवाईखाना दाऊजी महाराज मंदिर, आगरा रोड बाबा भैरवनाथ मंदिर, बंदरवन के बांकेबिहारी मंदिर, नवीपुर से भोलेनाथ मंदिर आदि से निकलने वाली प्रमुख प्रभात फेरियां हैं। हाथरस में निकल ने वाली इन प्रभात फेरियों का श्रेय खास कर पंडित भोलाशंकर, मास्टर कैलाशचंद्र वार्ष्णेय, रोचक जैन, आशीष जैन वर्मा जी, जेवरी वाले पंडित जी आदि सैकड़ों भक्तजनों को जाता है।
जय जय श्री राधे जय जय श्री बाँके बिहारी लाल की जय हो जय हो
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Comments
Post a Comment