कन्हैया की लगी अंगीठी, गरीबों को बंटे कंबल

कन्हैया की लगी अंगीठी और गरीबों को बंटे कंबल
-कन्हैया की प्रभात फेरी निकाल किया भजन-कीर्तन
गर गरीबों को कंबल देते सभासद  पवन कुमार गुप्ता  वैद्य सेवा आयत  योगेश मिश्र  आदि

हाथरस।  बढ़ती शीतलहर के  चलते ब्रज की द्वारदेहरी रस की नगरी हाथरस के रूई की मंडी स्थित मंदिर ठाकुर श्री कन्हैयालाल जी महाराज में अंगीठी लगाई गई और गरीबों को कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में मंदिर सेवायत पं.योगेश मिश्र (पप्पू पंडित) मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय सभासद पवन कुमार गुप्ता ने किया।

 बेरोजगारी के लिए करारा जवाब है हर्बल धारा बिजनेस जिसमें न पैसा लगाने की जरूरत है ना कोई रिस्क है और ना ही कोई झंझट आपके लिए खुशियों का दौर लाया है और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेरोजगारी का अंत आपके घर परिवार में हर चेहरे पर होगी मुस्कान और खुशी का आनंद
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
          03 जनवरी 2021 रविवार को ठा.कन्हैयालाल मंदिर में ठाकुर जी की अंगीठी लगाई गई।  कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने प्रभात फेरी निकाली और फिर भजन कीर्तन हुआ। इसी के साथ पंडित चेतन शर्मा  ने ठाकुरजी की अंगूठी सजाई और स्नान करा श्रृंगार किए। श्रृंगार आरती के बाद मुख्य भूमिका में रहे क्षेत्रीय सभासद पवन कुमार गुप्ता व सेवायत पुजारी योगेश मिश्र उर्फ पप्पू पंडित के साथ गरीबों व मजदूरों को 
ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर सोनपाल वर्मा, संजय अग्रवाल, भगत जी अग्रवाल, अनिल कुमार वार्ष्णेय, संजय दीक्षित एडवोकेट, लक्की पंडित, जीतो उर्फ जितेंद्र, चेतन शर्मा, आलोक वार्ष्णेय, सोनू वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी