ब्रज वसुंधरा के विरक्ति संत के संघर्ष ने दिया है पौराणिक इतिहास को सुरक्षा
ब्रज वसुंधरा के पर्यावरण संरक्षक हैं बाबा जी महाराज
-रमेश बाबा ने यमुना मिशन के साथ-साथ कुंडों और वन उपवनों के पौराणिक महत्व को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है
ब्रज द्वार हाथरस। ब्रज वसुंधरा की पर्यावरण सुरक्षा या फिर यमुना मिशन की बात आयेगी तो ब्रज के पर्यावरण पुरोधा रमेश बाबा का नाम प्रथम पंगति में आता है।
'ब्रज के विरक्त सन्त' कहे जाने बाले बाबा जी महाराज एक ऐसी विभूतियों में से हैं, जिन्होंने प्रभु (राधेकृष्ण) की भक्ति करते हुए ब्रज के पर्यावरण की रक्षा के लिए एक
आंदोलनकारी की भूमिका निभाई। बाबा जी महाराज (रमेश बाबा) ने राधाकृष्ण की अति प्रिय गौ माता की रक्षा के अलावा, यमुना जी की साफ-सफाई के लिए यमुना मिशन और वन-उपवन के अलावा ब्रज की पर्वत श्रृंखला सुरक्षा और संरक्षा के लिये एक महत्वपूर्ण पहल की है। बाबा जी
महाराज की ही पहल का परिणाम है कि आज वह स्थान जो विलुप्ति की कगार पर थे, सभी के दर्शनार्थ उपलब्ध हैं। यह भी कहा जा सकता है कि बाबा जी महाराज की ही पहल है कि ब्रज के पौराणिक स्वरूप को वापस लाने की दिशा में पहल आरंभ हो सकी है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Comments
Post a Comment