ब्रजद्वार के भक्त पहुँचे चौरासी कोस, प्रथम चरण संपन्न

प्रभात फेरी के साथ चौरासी कोस का प्रथम चरण संपन्न
तालवन, कमोदवन के साथ भूतेश्वर व माता कात्यायनी दर्शन भी किये ब्रजद्वारके भक्तों ने
यमुना भ्रमण के दौरान भजन-कीर्तन करते ब्रजद्वार के भक्त 
ब्रजद्वार हाथरस। प्रभात फेरी से आरंभ हुए चौरासी कोस यात्रा का प्रथम चरण कमोदवन (कुदरवन) में कपिल मुनी व वल्लभाचार्य जी की प्रथम बैठक दर्शन के साथ संपन्न हुआ।
        ब्रज बरसाना यात्रा मंडल, हाथरस के तत्वावधान में रविवार 07 फरवरी 2021 को प्रथम चरण का शुभारंभ प्रभात फेरी निकाल गणेश वंदन के साथ हुआ। यात्रा का प्रथम पड़ाव मुरसान स्थित माँ पीपल वाली देवी पर हुआ। जहाँ नारियल फोड़ माँ के पूजन के बाद ब्रजद्वार के भक्त 
चैैैतन्य महाप्रभु के पदचिन्ह मंंदिर में भजन करते भक्त
मथुरा स्थित विश्राम घाट पहुँचे। इससे पूर्व बरसाना से आये विद्वजनों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद सभी ने भगवान  द्वारिकाधीश के दर्शन किये। बाद में प्रभु भूतेश्वर महादेव व माता कात्यायनी के दर्शन किये। बताया जाता है कि यहां पर माता के केश गिरे थे इसलिए यह स्थान शक्तिपीठों में से एक है। तत्पश्चात सभी मधुवन पहुँचे। जहाँ भगवान शत्रुघ्न व माता शुतकीर्ति देवी के 
अलावा श्रीनाथ जी,  वल्लभाचार्य जी की बैठक व गोशाला के दर्शन किये। जबकि तालवन पहुँच कर ब्रजद्वार के भक्तों ने श्रीकृष्ण, बलराम व माता रेवती के दर्शन तालवन के दर्शन व उसके इतिहास के मर्म को जाना, फिर कमोदवन में श्री चैतन्य महाप्रभु के पदचिन्हों व कपिल  मुनि के दर्शन कर यात्रा के प्रथम चरण को संपन्न किया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी