बाबा से लगाई अरज तो मृत पत्नी में आ गई थी सांसे

बाबा से लगाई थी डोर तो मृत पत्नी को मिला था जीवन: प्यारेलाल
-बरेली की यथार्थ घटना, जानने वालों के लिये था चमत्कार
ब्रजद्वार (हाथरस)। पीड़ित के सहारे, बाबा महाराज हमारे। यह गलत नहीं है, बल्कि मेरे स्वयं के अपने अनुभव की बात है (प्यारेलाल गुप्ता, बरेली। गुप्ता जी ने यह घटना 1991 में बाबा महाराज के एक भक्त को बताते हुए बाबा महाराज का एक लंबी सांस लेते हुए स्मरण किया और आगे बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व - मेरी पत्नी बहुत बीमार हो गई थी। बचने की कोई उम्मीद नहीं रह गई थी। मेरे पास एक ही सहारा रह गया था कि केवल बाबा महाराज का निरंतर स्मरण। उसी दरमियान एक बार जब में पत्नी के लिए दवा लेने जा रहा था और मन ही मन बाबा महाराज स्मरण कर रहा था तो रास्ते में किसी से पता चला कि महाराज जी बरेली आए हैं। मैंने दवा खाने में डॉक्टर का नुस्खा (पर्चा)  दिया और कहा कि घर भिजवा देना दवाएं। जबकि खुद मैं डॉक्टर भंडारी के घर भाग लिया। पर जब मैं वहां पहुंचा तो बाबा महाराज नहीं मिले तो  आठ बजे रात तक एक पेड़ के नीचे ही बैठ कर बाबा महाराज का ही स्मरण करता रहा | तब एक व्यक्ति से पता चला कि बाबाजी तो कमिश्नर लाल साहेब के घर पर हैं।  मैं भी रिक्शा से वही पहुंच गया, परंतु चपरासी ने भीतर नहीं जाने दिया तो मैं बाहर ही बैठ कर बाबा महाराज से मन की डोर (गुहार) लगाता रहा। दीन और समर्पण भाव से बाबा महाराज के स्मरण ने चमत्कार दिखाया। क्योंकि तभी अचानक बाबा महाराज बाहर निकल आए और कहा, "रिक्शा ला - तेरे घर चलते हैं।" जबकि कमिश्नर लाल साहब  ने लाख कहा पर बाबा महाराज उनकी कार में नहीं बैठे।  रिक्शे में ही हम घर आ गए। घर पहुंच कर बाबा महाराज सीधे मेरी पत्नी के कमरे में पहुंचे और उनके पलंग के पास ही एक कुर्सी पर बैठ गए।  तभी उन्होंने अपने चरण उठाकर पलंग पर रख दिए। पत्नी ने प्रयास कर किसी तरह अपना सिर उठाकर चरणों में माथा छुआ दिया और इसके साथ ही उनकी रही सही नब्ज भी छूट गई। मेरे पिता और बेटे हाहाकार करते हुए रो पड़े। बाबा महाराज चिल्लाकर बोले - "नहीं मरी नहीं है! आनंद में है" और ऐसा कहकर पत्नी के गाल पर चपत मारी। आधे घंटे के भीतर नब्ज वापस आ गई। रात करीब साढ़े दस बजे बाबा महाराज ने हिमालया कंबल मांग।श्री दया नारायण 
खत्री जी की दुकान से कंबल भी आ गया। उस कंबल को तो  बाबा महाराज ने स्वयं ओढ़ लिया और अपना ओढा हुआ कंबल पत्नि के ऊपर डाल कर चले गए। बाबा महाराज दूसरे दिन फिर आए और पत्नी की नब्ज उनके चरण छूते ही फिर छूट गई। तब बाबा महाराज बोले, "माई हमें बहुत परेशान करती है। हमें बैठना पड़ जाता है।" और चमत्कार यह हुआ कि पत्नी बिना इलाज पानी के ही पूर्ण स्वस्थ हो गई। (प्यारेलाल गुप्ता, बरेली वाले)

साभार - अनन्त कथामृत्......
🙏जय हो परम पूज्यनीय बाबा श्री नीब करोरी महाराज की जय🙏
संकलन कर्ता : संजय दीक्षित 


🙏🙏🙏🙏🙏🙏🌹🙏🙏🙏🙏🙏🙏

If the door was attached to Baba, then the dead wife had got life: Pyarelal
 The real incident of Bareilly was a miracle for those who knew
 Brijdwara (Hathras).  With the help of the victim, Baba Maharaj is ours.  This is not wrong, but a matter of my own experience (Pyarelal Gupta, Bareilly. Gupta ji recounts this incident to a devotee of Baba Maharaj in 1991, taking a long breath and recounting that near  40 years ago - My wife had become very ill. There was no hope of survival. The only recourse I had left with me was the constant remembrance of Baba Maharaj.  and I was remembering Baba Maharaj in my mind, then on the way I came to know from someone that Maharaj ji has come to Bareilly. I gave the prescription (form) of the doctor to eat the medicine and said to send the medicines home. Whereas I myself went to Dr. Bhandari's.  I ran home. But when I reached there, Baba Maharaj was not found, so sitting under a tree till eight o'clock in the night kept remembering Baba Maharaj. Then a person came to know that Babaji is at Commissioner Lal Saheb's house.  I also reached the same by rickshaw, but the peon did not let me in, so I sat outside and kept pleading with Baba Maharaj.  The remembrance of Baba Maharaj showed miracles.  Because then suddenly Baba Maharaj came out and said, "Rickshaw la - tere ghar chalte hai."  While Commissioner Lal Sahib said lakhs but Baba Maharaj did not sit in his car.  We came home in a rickshaw.  After reaching home, Baba Maharaj went straight to my wife's room and sat on a chair near her bed.  Then he lifted his feet and placed them on the bed.  The wife tried and somehow raised her head and touched her forehead at the feet and along with this her right pulse was also missed.  My father and son cried out and cried.  Baba Maharaj shouted and said - "No, I have not died! I am in bliss" and saying this, he slapped the wife's cheek.  Within half an hour the pulse returned.  At around 10.30 pm Baba Maharaj asked for Himalaya blanket. Blanket also came from Shri Daya Narayan Khatri's shop.  Baba Maharaj himself covered that blanket and left by putting his covered blanket on his wife.  Baba Maharaj came again the next day and the wife's pulse dropped again as soon as she touched his feet.  Then Baba Maharaj said, "Mai troubles us a lot. We have to sit."  And the miracle happened that the wife became completely healthy without the treatment of water.  (Pyarelal Gupta, Bareilly Wale)

 Credits - Eternal Story......
 🙏 Jai Ho Param Revered Baba Shri Neeb Karori Maharaj Ki Jai 🙏 Compiler :- Sanjay Dixit

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी