बाबा से चिड़ती थी, बाबा ही पहुंचे सहायता को

"ओ सुनंदा के बाबा | कहाँ हो तुम.. ?"
कैनेडियन महिला, सुनंदा मार्कस बाबा जी महाराज की बड़ी भक्त हैं   | यूं तो उनके पति, देवर, ससुर आदि भी बाबा जी के भक्त हैं, पर सुनंदा का विशेष ही तौर पर महाराज जी से लगाव रहा, परंतु एक भारतीय साधु पर इस कदर समर्पित होने के कारण उनकी मां (एक अमेरिकन महिला) उससे तो चिढ़ने ही लगी थी, उससे भी अधिक बाबा महाराज से चिढ़ गई कि उसकी लड़की पर कैसा जादू कर दिया है! इस भारतीय साधु ने। अपने रोष में वह बाबा जी महाराज को गालियां भी देती रही। सब कुछ जानते हुए भी त्रिकालदर्शी बाबाजी उसके इस व्यवहार के प्रति सदा ही निरपेक्ष रहे। (याद तो करती है मेरी, गाली देकर ही सही, कुढ़ कर ही सही)
        इसी दौरान सुनंदा की मां विदेश यात्रा पर निकलीं। अन्य स्थानों से होते हुए वह डेनमार्क आ पहुंचीं। इधर उनकी थैली भी सिकुड चुकी थी और अर्थाभाव उन्हें सताने लगा था। साथ में वे बीमार रहने लगी थीं। और हालत बिगड़ते-बिगड़ते एक रात वे अपने होटल के कमरे में अचेतावस्था में जाने लगीं। उनमें इतनी भी शक्ति नहीं रही कि उठकर होटल मैनेजर से इस विषय में सहायता के लिए भी कह सकें।  उन्हें परदेश में इस एकांत कमरे में अपनी मृत्यु साफ-साफ दिखाई देने लगी। इस असहायावस्था में रोते हुए वे प्रलाप करने लगी, " ओ सुनंदा के बाबा।  कहां हो तुम.. ? मेरी सहायता क्यों नहीं करते", आदि आदि तभी कुछ देर बाद बंद दरवाजे से ही डॉक्टर के वेश में एक हब्शी आ पहुंचा उनके पास। उसने पहले उन्हें इंजेक्शन दवा आदि सब दी जिससे इन्हें बहुत आराम हो गया और वे सो गईं | उन्हें यह भी होश नहीं रहा कि उस डॉक्टर से पूछे कि - तुम्हें किसने भेजा ? और तुम्हारी फीस कितनी है ? तथा, तुम मेरे बंद कमरे में कैसे घुस आए ? आदि | (बाबा जी ऐसी लीलाएं करते वक्त मन बुद्धि को अपने पास कैद भी तो कर लेते थे।)
        सुबह सूर्योदय के पूर्व ही वही व्यक्ति पुनः आ गया और उनसे  बोला "मेरी कार बाहर खड़ी है आप चलिए, आपको हवाई अड्डे तक छोड़ दूं । आपका जहाज कुछ देर बाद न्यूयार्क को रवाना हो जाएगा। आपका टिकट बन चुका है।" और ऐसा कहते उसने मुख्तसिर रूप से इनका सामान पैक किया और इन्हें अपनी कार में बैठा कर ले चला। ये फिर भूल गई पूछना कि "तुम्हें कैसे मालूम कि मैं न्यूयॉर्क जाना चाहती हूं" और कि, "होटल का हिसाब कैसे हुआ, किसने किया  ?"
       हवाई अड्डे पर इन्हें जहाज में बैठाने की पूर्व इनका टिकट इन्हें देकर वह डॉक्टर कार में बैठा और चला गया - हौलेंड से न्यूयार्क तक के लंबे सफर के हवाई किराए के हिसाब किताब के बारे में बिना कुछ बात किए।
       बाबा जी की इस लीला का वर्णन मुझे सुनंदा ने स्वयं कैंची धाम में सुनाया  |(केहर सिंह)

    साभार : अनन्त कथामृत....
🙏श्री नीब करौरी बाबा जी 🙏
++++++++++++++++++++
"O Sunanda's baba. Where are you..?"
 Canadian woman, Sunanda Marcus is a great devotee of Baba Ji Maharaj.  Although her husband, brother-in-law, father-in-law etc. are also devotees of Baba ji, but Sunanda was especially attached to Maharaj ji, but due to her devotion to an Indian monk, her mother (an American woman) got irritated with her.  Even more than that, Baba was annoyed with Maharaj for what a spell he had cast on his girl!  This Indian monk  In her fury, she kept abusing Baba Ji Maharaj.  Knowing everything, Trikaldarshi Babaji always remained neutral towards his behavior.  (Remembers me, right by abusing, only right in anger)
         Meanwhile, Sunanda's mother went on a foreign trip.  Through other places, she reached Denmark.  Here his bag had also shrunk and the sense of economics started troubling him.  Together they started getting sick.  And as the condition worsened, one night she started going to her hotel room in an unconscious state.  They did not have enough strength to get up and ask the hotel manager for help in this matter.  He began to see his death clearly in this secluded room in the foreign country.  Crying in this helpless state, she began to babble, "O Sunanda's Baba. Where are you..? Why don't you help me", etc. Only then after sometime a nebshi in the guise of a doctor came to her through the closed door.  He first gave them injections, medicine etc., which made them very comfortable and they went to sleep.  He was not even aware that he should ask that doctor - who sent you?  And how much is your fee?  And, how did you enter my locked room?  etc.  (Baba ji used to imprison his mind and intellect with him while doing such pastimes.)
         Just before sunrise in the morning the same person came again and said to them "My car is parked outside, you go, drop you to the airport. Your ship will leave for New York after sometime. Your ticket is done."  And saying so, he carefully packed their belongings and took them away in his car.  She then forgot to ask "How do you know I want to go to New York" and that, "How did the hotel count, who did it?"
        Giving them tickets before boarding them at the airport, the doctor sat in the car and left - without talking anything about the airfares for the long journey from Howland to New York.
        The description of this Leela of Baba ji was narrated to me by Sunanda herself in Kainchi Dham. (Kehar Singh)

     Credits: Anant Kathaamrit....
 Shri Neeb Karauri Baba ji

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी