श्रीबलभद्र महायज्ञ की कलशयात्र में उमड़ी भक्तों की भीड़
बलभद्र महायज्ञ के पूजन को कलश लेकर यात्रा में निकलीं युवतियां
-जगह-जगह कलशयात्रा का हुआ स्वागत
वेदी के पास पूजा में स्थापित हुए कलश
हाथरस। श्री बलभद्र महायज्ञ के लिए मथुरानाथ जी मंदिर से आरंभ होकर कलशयात्रा नगर भ्रमण के बाद ऐतिहासिक मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर में पहुँच कर संपन्न हुई। कलश पूजन में यजमानों के रूप में चेयरमैन पं. आशीष शर्मा कन्हैयालाल राजपूत गोपाल शर्मा आदि ने आचमन लिया।
वेदमंत्रों के साथ कलशों का पूजन हुआ और फिर मंगल गीतों सुरध्वनी के साथ पीतवस्त्र धारी सनातनी युवतियां यज्ञ स्थल की ओर चल पड़ी। पवित्र कलशों से पूर्व यज्ञाचार्य पं.उपेंद्रनाथ जी चतुर्वेदी व यज्ञ यजमान के दर्जनों की संख्या में सनातनीजन चल रहे थे। जबकि उनसे पूर्व बाध्य व ध्वनी यंत्रों के साथ बैंड-बाजा कर्मी भक्ति गीतों के साथ सुमधुर भक्ति बादन करते चल रहे थे। बलभद्र महायज्ञ की यह कलश यात्रा दिल्ली वाले चौक से आरंभ होकर लोहट बाजार, चौक सर्राफ, पत्थरबाज, बाराहद्वारी, नयागंज, सब्जी मंडी, जामा मस्जिद चौराहा व सीयल गेट होते हुए ऐतिहासिक मंदिर श्री दाऊजी महाराज स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पर यज्ञाचार्य पं.उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी व उनकी पांडित्य टीम ने मंत्रोच्चारण के साथ वेदी पूजन कराया।
बतादें कि 09 दिवसीय यह अनुष्ठान श्री बलभद्र महायज्ञ की बृहस्पतिवार से सर्व प्रयचित कार्यक्रम के साथ शुरूआत हो गई थी और आचार्य जी ने सर्वप्रायश्चित व दशविधस्नान संपन्न कराया था। जबकि शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। 5 मार्च शनिवार से सुबह नौ बजे से नित्यार्चन व मध्याह्न 2 बजे से हवन-यज्ञ में आहुतियां दी जायेंगी। 9 मार्च को साढ़े 5 बजे अस्ति पुषांजलि होगी और 10 मार्च को सायं 4 बजे से यज्ञ में पूर्ण आहुति दी जायेगी। जबकि 11 मार्च को भगवान श्री बलभद्र वा माता रेवती के श्रृंगार आरती दर्शन और प्रसादी वितरण होगा। साथ ही यज्ञार्य के मुताबिक जो श्रद्धालु यज्ञ में आहुति नहीं दे पायें वह सायंकाल यज्ञ वेदियों की परिक्रमा लगा कर पुण्यलाभ कमाने की अपील की है।
कलशयात्र-पूजन यज्ञार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा, विश्व हिंदू परिषद विभागअध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, जिला सह मंत्री प्रवीण खंडेलवाल, बजरंग दल जिला संयोजक हर्षित गौड़, जिला सह संयोजक जितेश चौधरी, गौरव अग्रवाल, महासभा के अध्यक्ष शरद अग्रवाल डिब्बे वाले, श्याम जी राशन वाले, सचिन अग्रवाल, गोपेश्वर चतुर्वेदी (मनु महाराज), रामकृष्ण शास्त्री, पुलकित वेदपाठी, माधव शास्त्री , प्रवीण चतुर्वेदी, नन्दकिशोर मिश्र, नीरजमिश्र, पं.भोलानाथ, पं.दीपक, सभासद अशोक शर्मा, राजकुमार टोड़वाले, गोवर्धननाथ चतुर्वेदी, पवन चतुर्वेदी, प्रबल चतुर्वेदी, प्रवीण चतुर्वेदी, राजकुमार टोड़वाले, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, राजेंद्र वार्ष्णेय, मदनगोपाल वार्ष्णेय, शरद अग्रवाल, कैलाशनाथ, हरिओम मुसद्दी, श्याम अग्रवाल व संजय दीक्षित एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
The girls went on a journey with an urn for the worship of Balabhadra Mahayagya
Kalash Yatra was welcomed from place to place
Kalash set up near the altar for worship
Hathras. Starting from Mathuranath ji temple for Shri Balabhadra Mahayagya, the Kalash Yatra ended after reaching the historic temple Shri Dauji Maharaj complex after visiting the city. Chairman Pt. Ashish Sharma, Kanhaiyalal Rajput Gopal Sharma etc. took the oath as the hosts in Kalash Pujan.
Kalashas were worshiped with Vedmantras and then the yellow-dressed Sanatani girls with Mangal songs Surdhwani started towards the place of Yagya. Before the holy urns, the yajnaacharya Pt. Upendranath ji Chaturvedi and dozens of Yajna Yajman were running in numbers. Whereas before them, band-baja personnel with banded and acoustic instruments were playing melodious devotional songs with devotional songs. This Kalash Yatra of
Balabhadra Mahayagya started from Delhi Chowk and went through Lohat Bazar, Chowk Sarraf, Stoner, Barahdwari, Nayaganj, Sabzi Mandi, Jama Masjid Square and Seal Gate and reached the Yagya at the historical temple Shri Dauji Maharaj. Where Yagyaacharya Pt. Upendranath Chaturvedi and his scholarly team performed altar worship with chanting.
Let us tell you that this 09-day ritual of Shri Balabhadra Mahayagya had started from Thursday with the all-prayachit program and Acharya ji had done all the Prayashchit and Dashavidhasnan. While a grand Kalash Yatra was taken out on Friday. From Saturday, 5th March, sacrifices will be made in Nityarchan from 9 am and in Havan Yagya from 2 pm onwards. On March 9, at 5.30 pm, there will be a prayer ceremony and on March 10, from 4 pm, a complete sacrifice will be made in the Yagya. Whereas on March 11, there will be Shringar Aarti Darshan and distribution of Prasad of Lord Shri Balabhadra or Mata Revathi. Also, according to the Yagya, the devotees who are unable to make sacrifices in the Yagya, have appealed to earn merit by circumambulating the Yagya altars in the evening.
Apart from Upendranath Chaturvedi, Kalshayatra-Poojan Yagya, Municipality President Ashish Sharma, Vishwa Hindu Parishad Department President Rajendra Chaturvedi, Vishwa Hindu Parishad District Vice President Gopal Krishna Sharma, Vishwa Hindu Parishad District Minister Narendra Singh, District Co-Minister Praveen Khandelwal, Bajrang Dal District Convenor Harshit Gaur , District co-convenor Jitesh Chaudhary, Gaurav Agrawal, President of the Mahasabha Sharad Agarwal compartment, Shyam ji ration Wale, Sachin Agarwal, Gopeshwar Chaturvedi (Manu Maharaj), Ramkrishna Shastri, Pulkit Vedpathy, Madhav Shastri, Praveen Chaturvedi, Nandkishore Mishra, Neerajmishra, Pt.Bholanath, Pt.Deepak, Member Ashok Sharma, Rajkumar Todwale, Govardhannath Chaturvedi, Pawan Chaturvedi, Prabal Chaturvedi, Praveen Chaturvedi, Rajkumar Todwale, Atul Aandhiwal Advocate, Rajendra Varshney, Madangopal Varshney, Sharad Agarwal, Kailashnath, Hariom Musaddi, Shyam Agarwal And Sanjay Dixit Advocate etc. were present.
Comments
Post a Comment