ललिता और विशाखा सखी चंद्रावलि कौं लूंगी बोल : ललिता जन्मोत्सव

ललिता सप्तमी-राधाष्टमी आवत हैं, ब्रज में बजत बधाई
-03 सितंबर को मनाई जायेगी ललिता सप्तमी
ब्रजद्वार (हाथरस)। सखी मंडल की प्रमुख और युगल सरकार की अति प्रिय सखी ललिता जी का 03 सितंबर को जन्मोत्सव है। इस दिन को हम ललिता सप्तमी के नाम से जानते हैं। मथुरा जिले में बरसाना के ऊंचागाव में ललिता अटोर नामक पहाड़ी पर ललिता का भव्य मंदिर है। इस मंदिर की जन्मोत्सव परंपरा के अनुसार 2022 में ललिताजी को हुए 5250 वर्ष होने जा रहे हैं।
        यह भक्ति के वैभव का ही प्रकाश है कि सखी मंडल की एक वरिष्ठ सखी यानी ललिता जी का जन्मोत्सव 03 सितंबर, 2022 (भाद्र पद शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि) जिसे ललिता सप्तमी भी कहते हैं, को मनाने जा रहे हैं। यह राधा जी से एक दिन बड़ी थीं। ललिता सखी राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय गोपी थी और ललिता सप्तमी जो जन्माष्टमी से 14 दिन बाद और राधाष्टमी से एक दिन पहले पड़ती है, को जन्मोत्सव मनाया जाता है।
 भक्तजन इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ-साथ ललिता देवी की पूजा करते हैं। अष्ट सखी मंडल को ही अष्टसखियों के रूप में जाना जाता है। अन्य अष्टसखियों में श्री विशाख, श्री चित्रलेखा, श्री चम्पकलता, श्री तुंगविद्या, श्री इंदुलेखा, श्री रंगादेवी और श्री सुदेवी हैं। सभी आठ सखियां अपने प्रिय युगल सरकार (भगवान कृष्ण और राधा रानी) के लिए दिव्य प्रेम प्रदर्शित करती हैं। ललिता देवी को राधा रानी की सबसे प्रिय सखी के  रूप में देखा जाता है। उनके पास  पीला रूप है और वह मोर की तरह कपड़े पहने हुए हैं। ललिता सखी में भगवान कृष्ण और राधा के प्रति अत्यधिक जुनून और गरिमा थी। बता दें कि ललिता सखी का जन्म करेहला गांव में हुआ था और फिर उनके पिता उन्हें उकगांव ले गए। इस स्थान पर अभी भी ललिता देवी और अन्य गोपियों द्वारा भगवान कृष्ण की सेवा के लिए प्रयोग किए गए उनके कमल के पैरों और बर्तनों के निशान दिखाई देते हैं। कभी-कभी, सूरज की रोशनी में, उनके कमल के पैरों के निशान चमकते हैं।
       इन का निवास कुंज में है। भाव वामा प्रखरा नायिका है। माता का नाम शारदा है और पिता का विशोक   है। पति का नाम वैरव (गोवर्धन गोप का सखा) है। जबकि गांव है ऊंचा गांव। ऊम्र 14 वर्ष, आठ महीना 27 दिन है। घर यावत में है। यह युगल सरकार की सेवा में कपूर और ताबूत (पानदान)  लेकर खड़ी रहती है।

संजय दीक्षित 

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
Lalita Saptami-Radhashtami is coming, congratulations in Braj
 Lalita Saptami will be celebrated on 03rd September
 Brijdwara (Hathras).  The head of the Sakhi Mandal and the very dear friend of the couple government, Lalita ji, has a birthday on 03rd September.  We know this day as Lalita Saptami.  There is a grand temple of Lalita on the hill named Lalita Ator in Unchagaon of Barsana in Mathura district.  According to the birth anniversary tradition of this temple, it is going to be 5250 years of Lalitaji in 2022.
         It is in the light of the splendor of
 devotion that the birthday of Lalita ji, a senior friend of Sakhi Mandal, is going to be celebrated on September 03, 2022 (Saptami Tithi of Bhadrapad Shukla Paksha) which is also known as Lalita Saptami.  She was one day older than Radha ji.  Lalita Sakhi was the dearest gopi of Radha Rani and Lord Krishna and the birth anniversary is celebrated on Lalita Saptami which falls 14 days after Janmashtami and one day before
 Radhashtami.  Devotees worship Lord Krishna and Radha Rani as well as Lalita Devi on this day.  Ashta Sakhi Mandal is also known as Ashtasakhis.  The other Ashtasakhis are Sri Vishakha, Sri Chitralekha, Sri Champakalata, Sri Tungavidya, Sri Indulekha, Sri Rangadevi and Sri Sudevi.  All the eight sakhis display divine love for their beloved couple Sarkar (Lord Krishna and Radha Rani).  Lalita Devi is seen as the dearest friend of Radha Rani.  He has a yellow appearance and is dressed like a peacock.  Lalita Sakhi had immense passion and dignity towards Lord Krishna and Radha.  Let us tell you that Lalita Sakhi was born in Karela village and then her father took her to Ukgaon.  The place still bears the footprints of Lalita Devi and other gopis using their lotus feet and utensils used for the service of Lord Krishna.  Sometimes, in the sunlight, their lotus footprints shine.
        Their residence is in Kunj.  Bhava Vama is a strong heroine.  Mother's name is Sharda and father's name is Vishok.  Husband's name is Vairav ​​(Friend of Govardhan Gopa).  While the village is high village.  Age is 14 years, eight months is 27 days.  The house is in Yavat.  The couple stands with camphor and a coffin (pandan) in the service of the government.

Sanjay Dixit

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी