कीर्ति की दुलारी वृषभान की प्यारी फिर जन्मेंगी रावल गांव के गर्भ गृह में

कीर्ति की दुलारी वृषभान की प्यारी फिर जन्मेंगी रावल गांव के गर्भ गृह में
-03 सितंबर को छटी तो 04 होगा जन्मोत्सव 
-05 को बधाइयों में गूंजेंगे भजनों में शब्द और वाद्यों में यंत्र
ब्रजद्वार (हाथरस)। राधा राधा रटत ते सब ब्याधा कट जायें। जी यह सत्य है। आइये इस नाम के प्राकट्य और नाम स्वमिनी के अवतरण कुछ कथा को जानते हैं। रावल गांव स्थित मंदिर श्री राधा रानी जी के सेवायत पुजारी जी के अनुसार, राधा जी का अवतरण गोकुल से करीब आठ किलो मीटर दूर रावल गांव में महा गोप वृषभानु जी महाराज के यहां हुआ था। बताते हैं, की एक पुत्री की प्राप्ति के लिए महाराज भृषभानु की पत्नी रानी कीर्ति प्रति दिन यमुना जी से प्रार्थना किया करती थी। एक दिन रानी कीर्ति सदैव की भांति अपनी सखी और सहेलियों के साथ यमुना स्नान के लिए गई हुई थी तो उन्हें यमुना जी में एक कमल पुष्प दिखा जो काफी प्रकाशवान हो रहा था। उससे निकलने वाली
 चमक माहौल को चकाचौंध कर रही थी। कमल पुष्प से निकलने वाले दिव्य प्रकाश के बीच से एक अति सुन्दर और सलौनी बच्ची के उन्हें दर्शन हुए। यह देखकर रानी कीर्ति स्तब्ध और चकित थी। उन्होंने काफी देर तक देखा। जब कोई और दिखाई नहीं दिया तो रानी कीर्ति जी को अपनी बरसों पुरानी मनोकामना पूर्ण होती दीखी। काफी देर देखने के बाद भी जब बच्ची का कोई अपना दिखाई नहीं दिया तो उन्होंने बच्ची को गोद में उठा लिया और भवन लौट कर पूरे घटनाक्रम से महाराज वृषभानु को अवगत कराया। वह दिन भाद्रपद की शुक्लपक्ष की अष्टमी का था। उसी दिन से कीर्ति भवन में इस अष्टमी को राधाष्टमी के नाम से जाने जाना लगा। 
यमुनापार इलाके के रावल गांव में हर वर्ष महा उत्सव मनाया जाता है। 
यहां राधा रानी बाल रूप में विराजमान हैं। यहां हर वर्ष लाड़ली के जन्मोत्सव यानी राधा अष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस बार भी लाड़ली जी के जन्म उत्सव की तैयारियां बड़े ही धूमधाम से चल रही हैं। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु राधा रानी के बाल रूप के दर्शन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। राधा रानी के मंदिर को भव्य रूप में सजाया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत 03 सितंबर को छठी पूजन होगा। इसके अगले दिन 04 सितंबर को लाड़ली जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा और 05 सितंबर को बधाई उत्सव होगा।
=========
मुगलों के आक्रमण और यमुना की बाढ़ से वृषभान के महलों हुई काफी क्षति

मथुरा डिस्ट्रिक्ट मेमोरियल बुक और ब्रज वैभव पुस्तक के साथ-साथ गर्ग संहिता, ब्रज परमानंद सागर में भी रावल गांव का जिक्र मिलता है। यहीं वृषभानु के राजमहल और निवास थे। इसलिए इस स्थान को रावल कहा जाता है। मुगलों के आक्रमण और यमुना में आई बाढ़ से मंदिर को काफी नुकसान हुआ था। 1924 के दौरान आई बाढ़ में लाड़ली जी मंदिर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। बताते हैं, वृंदावन के सेठ हरगुलाल ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। आज देश के कोने-कोने से यहां श्रद्धालु लाडली जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
=========

11 महीने बाद राधा रानी ने बालकृष्ण के सामने खोले थे नेत्र

कहा जाता है वृषभानु दुलारी राधा रानी भगवान श्री कृष्ण से करीब साढ़े 11 महीने बड़ी थीं, लेकिन उन्होंने जन्म के बाद से अपने नेत्र नहीं खोले थे। राजा वृषभान ने उन्हें एक सेे एक बड़े वैद्य को दिखाया था, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ था। रावल गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर जब गोकुल में कान्हा के जन्म पर उत्सव हुआ तो नंद उत्सव में बधाई देने राजा वृषभानु और रानी कीर्ति लाड़ली जी को भी साथ ले गए थे। कहते हैं कि उस दौरान राधारानी घुटने के बल चलकर कान्हा के पालने तक पहुंच गई और श्री कृष्ण को नजर भरके देखते हुए राधा रानी ने पहली बार अपनी नेत्र खोले थे।
==========

राधा जी का पेड़ सभी की पूरी करता है मन्नत 
लाडली जी के मंदिर के ऊपर उगा है अद्भुत पेड़

लाड़ली जी के मंदिर के सेवायत पुजारी जी ने बताया कि मंदिर की छत पर एक वृक्ष उगा है। इस वृक्ष की खासियत यह है कि इसकी जड़े नहीं हैं। इतना ही नहीं यह 12 महीने हरा-भरा रहता है। पुजारी जी के मुताबिक जब से होश संभाला है, इस वृक्ष को इसी स्वरूप में देखा गया हैं। उन्होंने बताया कि लाड़ली के पालने के ऊपर मंदिर की गुम्मद पर लगे इस पेड़ को मन्नत का पेड़ भी कहा जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालु अपने हाथों से मन्नत का धागा बांधकर जाते हैं और मन्नत पूरी होने पर खाेलने भी आते हैं।
=========

गर्भ गृह के सामने उगा है लक्ष्मीनारायण का पेड़

रावल गांव में स्थित मंदिर के गर्भ गृह के सामने वृषभान बगीचा में एक अद्भुत पेड़ वर्षों से भक्तों की मन्नतों को पूरा करता आ रहा है। बताते हैं, एक ही जड से उगे इस पीपल और नीब के पेड़ की सच्चे दिल जो परिक्रमा करता है उसकी मन्नत पूरी होती है।

संजय दीक्षित

🌹🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸🌹🌸
Kirti's beloved Vrishabhavan's beloved will be born again in the sanctum sanctorum of Rawal village
 If it falls on September 03, then there will be 04 birthdays.
 Words in hymns and instruments in instruments will resonate in congratulations on -05
 Brijdwara (Hathras). Radha Radha Ratat te all pains may be cut off. Yes this is true. Let us know some story of the origin of this name and the incarnation of the name Swamini. According to the service priest of Shri Radha Rani ji's temple located in Rawal village, Radha ji was incarnated at the place of Maha Gop Vrishabhanu ji Maharaj in Rawal village, about eight kilometers away from Gokul. It is said that Queen Kirti, wife of Maharaj Bhrishabhanu, used to pray to

 Yamuna ji every day to get a daughter. One day Queen Kirti had gone to the Yamuna bath with her friends and friends as usual, when she saw a lotus flower in Yamuna ji which was becoming very bright. The glow emanating from it was dazzling the atmosphere. He had a vision of a very beautiful and fair girl from the midst of the divine light emanating from the lotus flower. Seeing this, Queen Kirti was shocked and

 amazed. He watched for a long time. When no one else appeared, Queen Kirti ji saw her years-old wish being fulfilled. Even after looking for a long time, when no one of the girl was seen, she picked up the girl in her lap and returned to the building and informed Maharaj Vrishabhanu about the whole incident. That day was the Ashtami of Shukla Paksha of Bhadrapada. From that day, this Ashtami in Kirti Bhavan came to be known as Radhashtami.
 Maha Utsav is celebrated every year in Rawal village of Yamunapar area.
 Here Radha Rani is seated in child form. Every year a grand program is organized here on the birthday of Ladli i.e. Radha Ashtami. This time also the preparations for the birth celebration of Ladli ji are going on with great pomp. Devotees from every corner of the country are reaching here to see the child form of Radha Rani. The temple of Radha Rani is being decorated in a grand manner. The priest of the temple told that under the birth anniversary program, the sixth worship will be held on September 03. The next day on 04 September the birth anniversary of Ladli ji will be celebrated and on 05 September there will be a congratulatory festival.
 ,
 Vrishabhavan's palaces were badly damaged by the invasion of the Mughals and the floods of Yamuna.

 The mention of Rawal village is also found in Mathura District Memorial Book and Braj Vaibhav Book as well as in Garg Samhita, Braj Parmanand Sagar. It was here that Vrishabhanu had his palace and residence. Hence this place is called Rawal. The temple was badly damaged by the invasion of the Mughals and the floods in the Yamuna. The Ladli ji temple was completely destroyed in the floods of 1924. It is said that it was renovated by Seth Hargulal of Vrindavan. Today, devotees from every corner of the country reach here to have darshan of Ladli ji.
 ,

 After 11 months, Radha Rani opened her eyes in front of Balakrishna

 It is said that Vrishabhanu Dulari Radha Rani was about 11 and a half months older than Lord Krishna, but she had not opened her eyes since birth. King Vrishabhavan had shown them to a great doctor, but to no avail. When the celebration of Kanha's birth took place in Gokul, about 8 km from Rawal village, Nanda had also taken King Vrishabhanu and Queen Kirti Ladli ji to congratulate him on the festival. It is said that during that time Radharani reached Kanha's cradle on her knees and looking at Shri Krishna, Radha Rani opened her eyes for the first time.
 ,

 Radha ji's tree fulfills everyone's vow
 Wonderful tree has grown above Ladli ji's temple

 The service priest of Ladli ji's temple told that a tree has grown on the roof of the temple. The specialty of this tree is that it has no roots. Not only this, it remains green for 12 months. According to the priest, ever since he regained consciousness, this tree has been seen in this form. He told that this tree, which is placed on the dome of the temple above the cradle of Ladli, is also called the tree of vow. The devotees who come here tie the thread of the vow with their hands and come to eat it when the vow is fulfilled.
 ,

 Laxminarayan tree has grown in front of the sanctum

 In front of the temple's sanctum sanctorum located in Rawal village, a wonderful tree in Vrishabhaan garden has been fulfilling the wishes of the devotees for years. It is said that whoever circumambulates the true heart of this Peepal and Neeb tree growing from the same root, his wish is fulfilled.

 Sanjay Dixit

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी