कलाके कमाल को अंजाम दे रहा है रेखा का परिवार
कलाके कमाल को अंजाम दे रहा है रेखा का परिवार
- उदयपुर की माटी से आया यह परिवार माटी की मूर्तियों में भर रहा है आस्था के रंग
- कला की इस कमाई से भरण-पोषण ही बमुश्किल होता है : रेखा
संजय दीक्षित
हाथरस। कला का कमाल किसी की डिग्री का मुहताज नहीं होता है। यह पेट की आग ही है जो कला को निखारती, संवारती और दौड़ाती है और इसकी गवाही देता है रेखा का परिवार। हजारों किलोमीटर से ब्रज की देहरी कहे जाने वाली हाथरस नगरी में परिवार के साथ पहले गणेश और अब दुर्गा की मूर्तियों को ऐसे सज और संवार रही है मानो बोलने ही वाली हैं।
कला की कद्र भले ही इस जमाने में हो या ना हो, लेकिन कला का कमाल करतब को अंजाम दे रहा है। राजस्थान की राजपूताना माटी से आये रेखा के परिवार ने न जाने कितने घरों में गनपति उत्सव करा दिया और अब शारदीय नवरात्र के नौ दिनों की तैयारी में जुटा है पूरा परिवार। राजस्थान के उदयपुर जिले के गजसम्मा क्षेत्र से आया यह परिवार पिछले कई महा से हाथरस के अलीगढ़ रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने टेंट में मिट्टी की बेजान मूर्तियों में जान डाल रहा है। रेखा पत्नी गजा ने बताया कि गणेश चतुर्थी से काफी समय पहले वह अपने पति, बच्चों और अन्य कारीगरों के साथ यहां आ गई थी। उसने 50 रुपये से लेकर 15 हजार तक की लागत वाली गणेश की मूर्तियां बनाई थी। अब पूरा परिवार शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजन के लिए मूर्तियां बनाने में जुटा हुआ है। उसने बताया कि वह पहले तो हाथ से ही मूर्तियां बनाते थे, लेकिन अब तो सांचे से भी ढाल कर मूर्तियां बना रहे हैं। पहले मिट्टी की मूर्तियां बनती थी, लेकिन अब पीओपी से वह मूर्तियां बना रहे हैं, जो अपेक्षाकृत मिट्टी से मंहगी पड़ती हैं। इन मूर्तिकारों का कहना था कि मूर्तियां बनाने में जो मेहनत पड़ती है, उसका बाजिव मुल्य नहीं मिल पाता। उनका कहना था कि मूर्तियां बनाना उनका पैतृक काम है। वह अब और कुछ कर भी नहीं सकते। पूरा परिवार इसी तरह दूर दराज के क्षेत्रों भ्रमण करता रहता है और वहां के उत्सवों और कल्चर के हिसाब से मूर्तायों का निर्माण करता है। दुर्गा पूजन के समापन से पूर्व ही यह परिवार टेसू बनाना सुरू कर देगा। जिसकी दिपावली से पूर्व पूजा होती है। बताते हैं, महाभारत के युद्ध में भीम के पुत्र घटोत्कच के सुपुत्र बर्बाभान ने श्रीकृष्ण को प्रसन्न किया था। तब कलिकाल श्रीकृष्ण ने उन्हें आशीष दिया था की कलयुग में तुम्हारी मेरे नाम से पूजा होगी और तुम खाटूश्याम के नाम से प्रसिद्ध होगे। जो भी तुम्हें पूजेगा वह अन्न-वस्त्र से दु:खी नहीं रहेगा।
रेखा के परिवार ने बताया कि अगर मार्केट अच्छा रहा तो दीपावली पर्व पर लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां भी यहां के लोगों बना कर देंगे। इच्छुक लोग उनके इस नंबर 7037831055 पर संपर्क कर सकते हैं।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
Rekha's family is executing Kalake Kamaal
This family, who came from the soil of Udaipur, is filling the idols of the soil with the colors of faith.
Maintenance is hardly possible from this earning of art: Rekha
Sanjay Dixit
Hathras. The wonder of art is not a requirement of anyone's degree. It is the fire of the stomach that keeps the art alive, grooming and running and the family of Rekha bears testimony to this. In Hathras city, which is called the Dehri of Braj for thousands of kilometers, first with the family, the idols of Ganesha and now Durga are being decorated and decorated as if they are about to speak.
Art may or may not be valued in this era, but art is doing amazing feats. Rekha's family, who came from Rajputana soil of Rajasthan, organized Ganpati festival in many houses and now the whole family is preparing for the nine days of Shardiya Navratri. Hailing from Gajasamma area of Udaipur district of Rajasthan, this family has been bringing life to lifeless clay idols in tents in front of PWD Guest House on Aligarh Road in Hathras for the past several years. Rekha's wife Gaja told that she had come here with her husband, children and other artisans long before Ganesh Chaturthi. He had made Ganesh idols costing from Rs 50 to 15 thousand. Now the whole family is busy making idols for Durga Puja in Shardiya Navratri. He told that earlier he used to make idols by hand, but now he is making idols by molding them from the mould. Earlier clay idols were made, but now those idols are being made from POP, which are relatively expensive than clay. These sculptors said that the hard work that goes into making idols does not get a fair price. He said that making idols is his ancestral work. He can't even do anything anymore. The whole family keeps on traveling to far flung areas like this and makes idols according to the festivals and culture there. This family will start making Tesu even before the end of Durga Puja. Which is worshiped before Diwali. It is said that in the war of Mahabharata, the son of Bhima's son, Ghatotkacha's son, Barbabhan, pleased Shri Krishna. Then Kalikal Shri Krishna blessed him that in Kali Yuga you will be worshiped in my name and you will be famous as Khatushyam. Whoever worships you will not be unhappy with food and clothes.
Rekha's family told that if the market is good, then the idols of Lakshmi Ganesh will also be made by the people here on Diwali festival. Interested people can contact on this number 7037831055.
Comments
Post a Comment