आलौकिक गर्भगृह में बिराजेंगे मान बिहारी : रमेश बाबा
आलौकिक गर्भगृह में बिराजेंगे मान बिहारीलाल: रमेश बाबा
-भव्यता और अद्भुतता के दायरे में दिखाई देगा मान मंदिर
-रमेश बाबा ने मान मंदिर जीर्णोद्धार के लिए किया शिलान्यास,
-करोड़ की लागात से निर्माण का अनुमान, संगमरमर और लाल पत्थरों से बनेगा मंदिर
-बृज बरसाना मंडल, हाथरस ने मनाया हर्ष
बृजद्वार। जानकारी मिली है मन को प्रफुल्लित कर देने वाली है। जानकारी है कि अब मानबिहारी लाल अपने दिव्य सिंहासन और अद्भुत गर्भगृह में बिराजेंगे। यह ही नहीं मंदिर व मंदिर परिसर भी आलौकिकता की झलक से जकजोर होगा। इसके लिए विरक्त संत बाबा रमेश महाराज ने पूजन-अर्चन के साथ कार्य को अग्रसारित भी कर दिया है। जानकारी के बाद बृज बरसाना यात्रा मंडल, हाथरस ने प्रसन्नता में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा कर विश्व कल्याण के सनातनी नारों का जय घोष किया।
जानकारी के आधार को अगर बल दें तो जानकारी बरसाने के गहवरवन स्थित बृजभूमि से है। बतादें, राधा रानी की क्रीड़ा भूमि रहा ब्रह्माचल पर्वत पर मानगढ़ के शिखर पर बना प्राचीन मान मंदिर को अब नए व दिव्य और भव्य रूप प्रदान करने के उद्देश्य से ब्रज में परम गौसेवी सन्त श्री रमेश बाबा ने भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला बीते दिनों रख दी है । इस अवसर पर पद्मश्री रमेश बाबा महाराज ने कहा भी था कि मानगढ़ पर स्थित मानमंदिर लंबे समय से सूक्ष्म रूप में ही है, लेकिन अब श्री मान
बिहारीलाल जी की इच्छा बृज के भव्य रूप में ही विद्यमान स्वरूप में विराजमान होने की है। इसी लिए अब मान मंदिर सेवा ट्रस्ट ने इसे बृज के ऐसे एकलौते मंदिर के रूप में देने का संकल्प लिया है जो ब्रज ही नहीं विश्व में अद्भुता का दृश्य संकलित करे।
यह जानकारी जब बृजद्वार हाथरस के बृज बरसाना यात्रा मंडल के सदस्ययों को हुई तो सभी सनातनियों में हर्ष और प्रफुल्लितता की फुहार फूट गई। सभी इस संबंध में जमकर अबीर और गुलाल उड़ाया और मिष्ठान वितरित कर अपना प्रेम प्रदर्शित किया।
हर्ष व्यक्त करने बालों में बरसाना मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल बैंकर्स, श्री भगवान गोयल, योगेंद्रमोहन शर्मा, गंगाशरण मैदावाले, जितेन्द्र वार्ष्णेय, रवींद्र वार्ष्णेय, लक्ष्मीनारायण वार्ष्णेय, श्रीमती आशा शर्मा, आशोक अग्रवाल स्टेनो, विष्णु शर्मा, श्रीमती मधु शर्मा, खजांचीलाल, मनोज गुप्ता, अशोक अग्रवाल जी न्याय विभाग, रोचक जैन, पंकज गुप्ता, आशीष जैन, विकास अग्रवाल, पं. बनवारी लाल, मनोज वार्ष्णेय, मदनगोपाल वार्ष्णेय, शरद अग्रवाल, जमुना प्रसाद, गोपाल अग्रवाल चूरनवाले, अमित गोयल, पप्पू भैया, रमेशचन्द्र अग्रवाल, सुग्रीव सिंह राना एडवोकेट, संदीप माहेश्वरी, मुकेश शर्मा, राजा वार्ष्णेय, देव वार्ष्णेय, श्रेयांस जैन व संजय केशव दीक्षित एडवोकेट आदि समस्त ब्रज बरसाना मंडल ने हर्ष व्यक्त कर सनातनी नारों का जय घोष किया।
Comments
Post a Comment