शरीर के लिए तप करते है और प्राप्ति पर शरीर को वासनाओं में नष्ट कर देते हैं

उसने जिसको (शरीर को) कमाई के लिए दिया उसका तो ख्याल है, लेकिन यह भूल गये कि उससे (शरीर से) कमाई कितनी की ?
अर्थात प्रभु हमें चौरासी लाख योनियों में भ्रमण के बाद मानव रूपी शरीर प्रदान करते हैं, लेकिन हम हैं कि शरीर की सुरक्षा, शरीर को आराम, शरीर को हर सुविधा पहुंचाने में तो लगे रहते हैं, लेकिन संसार के इस माया जाल में पड़ कर हम यह भूल जाते हैं कि शरीर तो हमें भजन करने के लिए मिला है। जो एक दिन पंचतत्व में विलीन होना है।
बृजद्वार। शरीर है तो संसार है। संसार है तो सुविधायें भी हैं। उन सुविधाओं को पाने के लिए हम वह भूल जाते हैं जिसके लिए हमको यह शरीर मिला है। दरअसल यह शरीर हमको मोक्ष की प्राप्ति या बैकुंठ के लाभ के लिए हमारे ही कर्म चक्र और प्रभु कृपा की से मिलता है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रभु का भजन-कीर्तन और सत्कर्म करना होता है। क्योंकि बिना शरीर के यह सब संभव नहीं है। शरीर होगा तभी हम यह सब कर सकते हैं। इस शरीर के मिलने से पूर्व हम यह वायद करते हैं कि हे प्रभु! हम तुझे ही भजेंगे। तेरे को भजने के सिवाय हम और कुछ नहीं करेंगे। शरीर चूंकि प्रभु प्राप्ति का प्रमुख माध्यम है और इसको प्राप्त करने के लिए देवता भी तरसते हैं। मगर चूँकि शरीर नासवान है। यह कुछ समय के लिए ही प्राप्त किया जा सकता है। शरीर एक निश्चित अवधी के बाद पंचतत्व में विलीन हो जाता है। मगर दूसरी ओर जब संसार का पुट लगता है तो हम यह भूल जाते हैं कि शरीर माध्यम है मध्य नहीं। अर्थात प्रभु की प्राप्ति शरीर के बिना संभव नहीं ? और इस शरीर को पाने के लिए हम रात-दिन प्रभु से अरज लगाते हैं, लेकिन शरीर की प्राप्ति होते ही माया का परिक्षण आरंभ हो जाता है और माया नचाती है तो हम शरीर की प्राप्ति के जतन को तो भूल जाते हैं और भजन-कीर्तन को भूल कर कामनाओं से ग्रसित हो जाते हैं। फिर दौर शुरू होता है नर्तकी के नृत्य का अर्थात माया के मर्म का। क्योंकि माया ही हमारी परीक्षक है वह परीक्षण करती है कि जो वायदा हम करके आये हैं याद है या भूल गए। माया के प्रभाव से हमारे अंदर कामनाओं का जाल फेल जाता है और माया नचाती है अर्थात मथती है। बासनाओं के बस में आकर प्राणी तो संसारी शिक्षा (डिगरियों) के फेर में। इसके बाद उदरपूर्ति यानी नौकरी आय के अन्य श्रोतों प्रणी लग जाता है। नौकरी के बाद फिर पाणिग्रहण (विवाह) के अलावा अन्य कामनाएं जैसे गाड़ी, बंगला, एसी, मोबाइल, फ्रीज, वाशिंग मशीन आदि आदि आदि..
        हाँ बीच-बीच में भगवान याद तो आता है, लेकिन उसमें भी संसारी कामना का पुट जरूर देखने को मिलता है। अब नंबर आता है शरीर की शिथिलता का यानी बुढ़ापे का जब शरीर की मशीनरी यानी कल-पुर्जे क्षतिग्रस्त होते हैं तो भगवान याद आने लगता है, लेकिन कब तक, जब तक कि घुटनों का दर्द सताता है। हमारे ऋषि-मुनि, वेद-वेदांत, काव्य-पुराण बताते हैं कि जब शरीर को कष्ट न मिले तो यात्रा कैसी ?, जब तक परिक्रमा में पगवाधा न हुई तो परिक्रमा कैसी ? अर्थात कष्ट से ही धर्म के कर्म की कमान का कर्मफल का योग है। मगर, आज की सोच देखिए, किसी यात्रा में जाना है तो कामना देखिए कि बस में सीट आगे होनी चाहिए, सीट के बराबर खिड़की होनी चाहिए।  अगर बस ऐसी हो तो आहा ! बहुत ही अच्छा कुल मिलाकर बासनाओं बंस में फंस कर प्राणी रह जाता है और मानव शरीर पाने कोई जेबिल्ला ही लाभ ले पाता है। मानव शरीर की प्राप्ति ही प्रभु दर्शन के लिए होती है और प्रभु दर्शन भजन-कीर्तन और प्रभु के गुण-गान में अनवरत लगे रहने से होती है। 
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
लडकपन खेल में खोया,
जवानी नीद भर सोया,
बुढ़ापा देख कर रोया।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
राम नाम की लूट है लूटी जाय सो लूट।
अंत काल पचतायेगा तेरे प्राण जायेंगे छूट।।

🌹🪷🌹🪷🌹🪷🌹🪷🌹🪷🌹🪷

He cares for the one to whom he gave (the body) for earning, but has forgotten that how much did he earn from it (body)?
 That is, God gives us a human body after traveling in eighty-four lakh births, but we are engaged in protecting the body, providing comfort to the body, providing every facility to the body, but by falling into this illusion of the world, we  We forget that we have got this body to worship.  Which one day has to merge into the five elements.
 Brijdwar.  If there is body then there is world.  If there is a world then there are facilities also.  To get those facilities, we forget that for which we have got this body.  Actually, we get this body for the attainment of salvation or for the benefit of Vaikunth by our own Karma Chakra and by the grace of God.  Whose main purpose is to do bhajan-kirtan and good deeds of the Lord.  Because all this is not possible without body.  We can do all this only when there is a body.  Before meeting this body, we promise that O Lord!  We will only worship you.  We will do nothing except worship you.  Since the body is the main means of attaining God and even the deities yearn to attain it.  But since the body is perishable.  This can only be achieved for a short period of time.  The body dissolves into the five elements after a certain period of time.  But on the other hand, when the world gets involved, we forget that the body is the medium, not the middle.  Means it is not possible to attain God without the body?  And to get this body, we pray to the Lord day and night, but as soon as we get the body, the test of Maya starts and Maya dances, then we forget the effort to get the body and start singing hymns.  By forgetting this, they become obsessed with desires.  Then the phase of the dancer's dance begins, that is, of the heart of Maya.  Because Maya is our examiner, she tests whether we remember the promises we have made or have forgotten them. Due to the influence of Maya, the web of desires spreads inside us and Maya dances, that is, it churns.  Being in the control of desires, the creature is in the turn of worldly education (degrees).  After this, other sources of income i.e. job gets started.  After job then water eclipse (marriage) and other wishes like car, bungalow, ac, mobile, freeze, washing machine etc etc etc..
         Yes, one remembers God from time to time, but in that too, the trace of worldly desires can definitely be seen.  Now the number comes for the body's laxity i.e. old age, when the machinery of the body i.e. the parts get damaged, then one starts remembering God, but for how long, as long as the pain in the knees continues.  Our Rishi-Muni, Veda-Vedanta, Kavya-Puranas tell that when the body does not suffer, then how is the journey?  That is, it is only through suffering that the result of the command of the work of religion is the result of the work.  But, look at today's thinking, if you want to go on a journey, then wish that the seat in the bus should be in front, there should be a window equal to the seat.  If only it were so, aha!  Very good, overall the creature remains trapped in the bamboos and only a zebila can take advantage of getting a human body. The attainment of the human body is only for the darshan of the Lord and the darshan of the Lord is done by continuously engaging in bhajan-kirtan and singing the praises of the Lord.

 
 boyhood lost in play,
 youth slept soundly,
 Cried seeing old age.
 
 There is loot in the name of Ram, let it be looted.
 The end time will be digested, your life will be spared.

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी