जय भांडीर: जहाँ पड़ी थी राधा-कृष्ण की भांवरें

जहाँ पड़ी थी राधा-कृष्ण की भँवरियां
-ब्रह्म जी बने थे पुरोहित
-ब्रज बरसाना मंडल की भंवरिया ज्योनार 

ब्रजद्वार (हाथरस)। जहाँ ब्रह्म जी ने स्वयं राधा-कृष्ण की भाँवरें पड़वाई थी वही स्थान है भांडीर वन। दरअसल ब्रजद्वार से संचालित मासिक ब्रज बरसाना यात्रा बीते रविवार को इस पौराणिक स्थान पर पहुंची तो भक्तों को यहाँ के वैभव की जानकरी हुई। 
        गर्ग संहिता की माने तो यही स्थान भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के दांपत्य के प्रमाण का स्थान है। ऐसा माना जाता है कि इन दोनों के मध्य प्रेम संबंध की नहीं थे बल्कि प्रेम से बढ़कर भी एक नाता था और वह नाता था पति-पत्नी का। इस स्थान के वृक्ष आज भी राधा कृष्ण के प्रेम और मिलन की गवाही देते हैं। गर्ग संहिता के अनुसार इस संदर्भ में यह कथा है कि एक बार नंदराय जी बालक श्री कृष्ण को लेकर भांडीर वन से गुजर रहे थे। उसी समय आचानक देवी राधा प्रकट हुई। देवी राधा के दर्शन पाकर नंदराय जी ने श्री कृष्ण को राधा जी की गोद में दे दिया।
श्री कृष्ण बाल रूप त्यागकर किशोर बन गए। बताते हैं कि तभी ब्रह्मा जी भी वहां उपस्थित हुए। ब्रह्मा जी ने कृष्ण का विवाह राधा से करवा दिया। कुछ समय तक कृष्ण ने राधा के संग इसी वन में विचरण किया था। यहीं पर राधा जी की मांग में भगवान श्रीकृष्ण ने सिंदूर भरा था। भांडीर वन में स्थित श्री राधा-कृष्ण का मंदिर भी यही प्रमाण देता है। क्योंकि मंदिर में स्थित विग्रह अपने आप अनोखा है क्योंकि यह अकेला ऐसा विग्रह है जिसमें श्री कृष्ण भगवान राधा जी की मांग में सिंदूर भरते हुए दर्शन दे रहे हैं।
*कूँऐ से सोमोती को निकलती है दूध की धार*
बताते हैं सोमवती अमावस्या के अवसर पर यहाँ मेला लगता है। किवदंती है कि भांडीर वन के भांडीर कूप में से हर सोमवती अमावस्या के दिन दूध की धारा निकलती है। मान्यता है कि इस अवसर पर यहां स्नान पूजा करने से निःसंतान दंपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है।
*बरसाना मंडल की हुई ज्योनार*
बरसाना मंडल ने 21 मई, 2023 रविवार को यहाँ पहुँची यात्रा के दौरान  भगवान श्रीराधा-कृष्ण की विवाह ज्योनार का आयोजन किया। बतादें कि ब्रजद्वार (हाथरस) से कई वर्ष पूर्व गोलोकवासी वैष्णव संत मा. कैलाशचंद्र जी ने आरंभ की थी। आज इस यात्रा को 15 वर्ष से भी अधिक  का समय हो चुका है।

संजय केशव दीक्षित 
 
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷
where Radha-Krishna's whirlpools (Bhanwariya) were lying
 -Brahma ji became a priest
 Bhanwaria Jyonar of Braj Barsana Mandal
 Brajdwar (Hathras).  Bhandir forest is the place where Brahma ji himself got Radha-Krishna's whirlpools made.  In fact, when the monthly Braj Barsana Yatra conducted from Brajdwar reached this mythological place on Sunday, the devotees came to know about the glory here.
         According to the Garga code, this place is the proof of the marriage of Lord Shri Krishna and Radha Rani.  It is believed that there was no love relationship between these two, but there was a relationship more than love and that relationship was that of husband and wife.  Even today the trees of this place testify to the love and union of Radha Krishna.  According to the Garg Samhita, there is a story in this context that once Nandaray ji was passing through the Bhandir forest with the child Shri Krishna.  At the same time suddenly Goddess Radha appeared.  After getting the darshan of Goddess Radha, Nandray ji gave Shri Krishna to Radha ji's lap.
 Shri Krishna left his child form and became a teenager.  It is told that only then Brahma ji also appeared there.  Brahma ji got Krishna married to Radha.  Krishna had wandered in this forest with Radha for some time.  This is where Lord Krishna filled vermilion in the demand of Radha ji.  The temple of Shri Radha-Krishna situated in Bhandir forest also gives the same proof.  Because the deity located in the temple is unique in itself because it is the only deity in which Shri Krishna is seen filling vermilion in the demand of Lord Radha.
 Somoti gets a stream of milk from the well.
 It is said that a fair is held here on the occasion of Somvati Amavasya.  Legend has it that every Somvati Amavasya day, a stream of milk emerges from the Bhandir well in the Bhandir forest.  It is believed that a childless couple gets the happiness of a child by taking a bath and worshiping here on this occasion.
 *Barsana Mandal's Jyonar*
 Barsana Mandal organized the marriage ceremony of Lord Shriradha-Krishna during the yatra which reached here on Sunday, May 21, 2023.  Please tell that many years ago from Brajdwar (Hathras), Goloka resident Vaishnav saint Ma.  Kailashchandra ji had started it.  Today this journey has completed more than 15 years.

Sanjay Keshav Dixit

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी