शबरी के सब्र और भक्ति के भाव पर विभोर हुए श्री राम

शबरी के सब्र और भक्ति के भाव पर विभोर हुए श्री राम
-भक्त के मान को रख बैरों का लगाया रुचि-रुचि भोग 
ब्रजद्वार हाथरस। "खुद का मान भले ही चला जाये पर भक्त का मान ना जाने पाये।"  भजन की यह पंक्तियां प्रभु की भक्तवत्सलता का बखान कर रही हैं। क्योंकि वह हर बार अपने भक्तों के मान के लिए ही अवतरित हुए हैं। भक्त प्रह्लाद, नरसिंह  भगत, मीरा आदि के अलाव शबरी माता की भक्ति पर भगवान ने उन्हें वह पद दिया जो अनन्य ऋषि-मुनियों के लिए भी दुर्लभ है।
        यह मायने नहीं रखता कि प्रभु स्मरण करने वाला किस जाति और संप्रदाय से है। मायने यह रखता है कि उसकी भक्ति में भाव कैसा है। एक बार की बात है कि जब माता शबरी अपने गुरुदेव मतंग ऋषि के आश्रम के लिए जल भरने गई थी तो........यहाँ यह समझना और स्पष्ट करना आवश्यक है कि 👉🏻  वह जंगलों में रहने वाले अति पिछड़े भील समुदाय से थी और विवाह से पूर्व निरीह पशुओं की बलि देने के विरोध में माता शबरी ने घर-परिवार सब छोड़ दिया था, उनकी सेवा और गुरु भक्ति से प्रसन्न हो ऋषि मतंग ने माता शबरी को अपनी शिष्या स्वीकार किया था, लेकिन अन्य जगह उनका विरोध था। अब आगे 👉🏻 एक बार जब वह आश्रम के लिए जल भरने गई थीं तो किसी ऋषि पुत्र ने उनको एक पत्थरनुमा कुछ उठा कर मार दिया। इस घटना में माता शबरी के सिर में चोट लगी और चोट के स्थान से निकली रक्त की बूंदे जलाशय में गिर गई जिससे जलाशय का जल रक्त से लाल हो गया। पौराणिक गाथा की माने तो उस जलाशय के जल को फिर कोई ठीक नहीं कर पाया। वनगवन के दौरान जब श्री राम के सम्मुख यह बात आई और तपस्वियों ने जलाशय के जल को स्पर्श करने का आग्रह किया तो श्री राम ने जल स्पर्श किया, लेकिन फिर भी जलाशय का जल शुद्ध नहीं हुआ। तब प्रभु श्री राम ने उस पूरे वृतांत को सुना और समझा तो स्वत: प्रभु श्री राम ने माता शबरी के आश्रम पहुंच कर उन्हें दर्शन दिए और मतंग ऋषि के आशीर्वाद को यथार्थ में बदला । साथ ही माता शबरी को साथ लेकर उस रक्तरंगत जलाशय पर लाकर जलाशय के जल को माता शबरी से स्पर्श करने का आग्रह किया। जैसे ही माता शबरी ने उस जलाशय के जल को स्पर्श किया,  वह जलाशय शुद्ध हो गया। भक्तवत्सलता के इस प्रमाण को देख जय घोष हुए और प्रभु श्री राम ने माता के चखे बैरों का रुचि-रुचि भोग लगाया। यही पर श्री राम ने माता शबरी को अपनी नवधा भक्ति का ज्ञान दिया और वह पद दिया जो सुर, नर और मुनियों के लिए भी दुर्लभ है। बोलिये भक्तवत्सल भगवान की जय।

🪷🌹🙏🌹🪷


Shri Ram was engrossed in Shabari's patience and devotion
 Keeping the honor of the devotee, the enemies indulged in the interest of the interest.
 Hathras.  "Even if one's respect is lost, but the respect of the devotee may not be known."  These lines of the hymn are describing the devotion of the Lord.  Because he has incarnated every time only for the respect of his devotees.  Apart from devotees Prahlad, Narsingh Bhagat, Meera etc., on the devotion of Shabri Mata, God gave them a position which is rare even for exclusive sages.
         It does not matter to which caste and creed the one who remembers the Lord belongs.  What matters is the feeling in his devotion.  Once upon a time when Mata Shabari had gone to fetch water for her Gurudev Matang Rishi's ashram........ it is necessary to understand and clarify here that 👉🏻 She belonged to the very backward Bhil community living in the forests and Mata Shabari had left home and family in protest against sacrificing innocent animals before marriage, being pleased with her service and devotion to Guru, Rishi Matang had accepted Mata Shabari as his disciple, but there was opposition elsewhere.  Now forward 👉🏻 Shri Ram was engrossed in Shabari's patience and devotion
 Keeping the honor of the devotee, the enemies indulged in the interest of the interest.

 Hathras.  "Even if one's respect is lost, but the respect of the devotee may not be known."  These lines of the hymn are describing the devotion of the Lord.  Because he has incarnated every time only for the respect of his devotees.  Apart from devotees Prahlad, Narsingh Bhagat, Meera etc., on the devotion of Shabri Mata, God gave them a position which is rare even for exclusive sages.
         It does not matter to which caste and creed the one who remembers the Lord belongs.  What matters is the feeling in his devotion.  Once upon a time when Mata Shabri had gone to fetch water for her Gurudev Matang Rishi's ashram........ it is necessary to understand and clarify here that 👉🏻 She belongs to the very backward Bhil community living in the forests.  Mata Shabari had left family and home in protest against sacrificing innocent animals before marriage, being pleased with her service and devotion to Guru, Rishi Matang had accepted Mata Shabari as his disciple, but she was opposed elsewhere.  Was.  Now forward 👉🏻

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी