नौ में से एक भी प्रकार की भक्ति जिस पर होती है वह मुझे प्रिय है : श्री राम

नौ में से एक भी प्रकार की भक्ति जिस पर होती है वह मुझे प्रिय है : श्री राम 
- वनवास के दौरान माता शबरी को दिया नवधा भक्ति का ज्ञान 
भगवान श्री राम ने नौ प्रकार की भक्ति का वर्णन माता सबरी को वनगवन के दौरा दिया है। वैसे नवधा भक्ति को दो युगों में वर्णन मिलता है। प्रथम: *सतयुग में :-* जहाँ, प्रह्लाद ने पिता हिरण्यकशिपु को नवधा भक्ति के विषय में बताया है। जबकि त्रेतायुग में, श्री राम ने माता शबरी को नवधा भक्ति
 का ज्ञान दिया है। अर्थात प्रभु प्राप्ति के दो मार्ग है। प्रथम है *माया* माया के माध्यम से जीव कर्म भोग में विचरण कर प्रभु कृपा शुद्ध होता है। जैसे सोना तप कर शुद्ध होता है। जब जीव शुद्धिकरण की ओर चल पड़ता है तो प्रभु कृपा से उसे भक्ति मार्ग का वैभव मिलता है जो सीधे प्रभु मिलन की आस से जोड़ता है। अर्थात यहाँ समझने की बात यह है कि माया कर्मों विचरण करा शुद्ध करती है तो भक्ति मार्ग पर चल कर जीव प्रभु से मिलन कर सकता है।
*'नवधा भक्ति'* का अर्थ है 'नौ प्रकार की भक्ति

बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज ने रामायण (श्रीरामचरितमानस) के अरण्यकाण्ड में इसका बड़ा ही मार्मिक वर्णन किया है। वनवास के दौरान प्रभु श्री राम माता शबरी को दर्शन देते हैं माता शबरी अधीर हो जाती हैं, उनके प्रेम का कोई ठिकाना नहीं रहता है और वह श्री राम से कहती हैं कि मैं नीच, अधम, मंदबुद्धि हूँ, तो मैं किस प्रकार आपकी स्तुति करूँ ? तब श्री राम माता शबरी से कहते हैं कि मैं तो केवल एक भक्ति का ही संबंध मानता हूँ और मेरी नवधा भक्ति (नौ प्रकार की भक्ति) में से एक भी पा लेता हैं मैं उसी का हो जाता हूँ। बाबा महाराज गोस्वामी तुलसीदास जी अरण्यकाण्ड में प्रभु राम की नौ प्रकार की भक्तियों का इस प्रकार वर्णन करते हैं।

माता शबरी से श्री राम कहते हैं तू सावधान होकर सुन और मन में धारण कर
*प्रथम भक्ति* पहली भक्ति है संतों का सत्संग।

*द्वितीय भक्ति* दूसरी भक्ति है मेरे कथा प्रसंग में प्रेम करना और मन लगाकर सुनना।

*तृतीय भक्ति*  तीसरी भक्ति है अभिमानरहित होकर गुरु के चरण कमलों की सेवा करना।

*चतुर्थ भक्ति* चौथी भक्ति यह है कि कपट छोड़कर मेरे गुण समूहों (जो लोग भक्ति और भाव से सर्व कल्याण के सेवा (सेवा संस्थानों के सहयोग में सेवा करना)। साथ गुण समूहों का गान अर्थात कीर्तन आदि में डूब कर मेरा ध्यान चौथे प्रकार की भक्ति में आता है। इसे कीर्तन भक्ति भी कहते हैं।
*पंचम भक्ति* मेरे नाम मंत्र "राम" का जाप और मुझ में दृढ़ विश्वास ही मेरी पांचवी भक्ति है। जो वेदों में प्रसिद्ध है।

*षष्ठम भक्ति* अच्छे स्वभाव और अच्छे चरित्र के साथ संतों की सेवा और सांसारिक कार्यों से वैराग्य की ओर चलते धर्म (अच्छे आचरण के साथ) कार्यों में निरंतर लगे रहना ही मेरी छटी भक्ति के दायरे में आता है।

*सप्तम भक्ति*  मेरी सातवीं भक्ति है पूरे जगत में मेरे दर्शन करना। अर्थात जगत भर को समभाव से मुझमें ओतप्रोत (राममय) होकर देखना। साथ ही संतों को मुझसे भी अधिक करके मानना।

*अष्टम भक्ति*  मेरी आठवीं भक्ति है,  जो कुछ मिल जाए, उसी में संतोष करना और स्वप्न में भी पराए दोषों को न देखना ।

*नवम् भक्ति* नवीं भक्ति है सरलता और सबके साथ कपटरहित व्यवहार करना, हृदय में मेरा भरोसा रखना और किसी भी अवस्था में हर्ष और दैन्य (विषाद) का न होना। इस प्रकार की भक्ति में से जिनके पास एक भी होती है, वह स्त्री या पुरुष, जड़ या चेतन कोई भी हो हे भामिनि! मुझे वही अत्यंत प्रिय है। फिर तुझ में तो सभी प्रकार की भक्ति दृढ़ है। अर्थात जो गति योगियों के लिए भी दुर्लभ है, वही आज तेरे लिए सुलभ हो गई है।

जय सियाराम 🌹🙏🌹

Any one of the nine types of 'Bhakti' on which is dear to me: Shri Ram
 - Gave the knowledge of Navadha Bhakti to Mata Shabri during exile
 Lord Shri Ram has given the description of nine types of devotion to Mata Sabari during his visit to Vanagvan. By the way Navadha Bhakti is described in two eras. First: *In Satyug :-* Where, Prahlad has told father Hiranyakashipu about Navadha Bhakti. Whereas in Tretayuga, Shri Ram has given the knowledge of Navdha Bhakti to Mata Shabari. That means there are two ways to attain the Lord. The first is *Maya* Through Maya, the living being wanders in the enjoyment of deeds, the grace of God becomes pure. Just like gold becomes pure after penance. When the creature moves towards purification, then by the grace of the Lord, it gets the glory of the path of devotion, which directly connects with the hope of meeting the Lord. That is, the thing to be understood here is that Maya purifies by making one walk in deeds, then by walking on the path of devotion, the soul can meet the Lord.
 *'Navdha Bhakti'* means 'nine types of devotion'

 Baba Goswami Tulsidas Ji Maharaj has given a very poignant description of this in the Aranya Kand of Ramayana (Shri Ramcharitmanas). During exile, Lord Shri Ram appears to Mata Shabari, Mata Shabari becomes impatient, her love knows no bound and she tells Shri Ram that I am low, mean, retarded, so how can I praise you? Then Shri Ram tells Mata Shabari that I believe in the relationship of only one devotion and if I get even one of my Navadha Bhakti (nine types of devotion), I belong to that. Baba Maharaj Goswami Tulsidas ji describes the nine types of devotion of Lord Rama in Aranyakand in this wayछ.

 Shri Ram says to Mata Shabri, listen carefully and keep it in your mind.

*First Bhakti* The first devotion is the satsang of saints.

 *Second Bhakti* The second devotion is to love and listen to my story context.

 *Third Bhakti* The third devotion is to serve the lotus feet of the Guru without pride.

 *Fourth Bhakti* The fourth type of devotion is that leaving hypocrisy, my attention comes to the fourth type of devotion by drowning in my virtue groups (those who serve for the welfare of all (those who serve in cooperation with service institutions) with devotion and devotion).

 *Fifth Bhakti* Chanting of my name mantra "Ram" and firm faith in me is my fifth devotion. Which is famous in the Vedas.

 *Sixth Bhakti* Serving the saints with good nature and good character and moving towards detachment from worldly works, being continuously engaged in the works of religion (with good conduct) comes under the purview of my sixth devotion.

 *Seventh Bhakti* My seventh devotion is to see me in the whole world. That is, to see the whole world with equanimity being immersed in me (Raamaya). At the same time, considering the saints more than me.

 *Eighth Bhakti* My eighth devotion is to be satisfied with whatever one gets and not to see other's faults even in dreams.

 *Ninth Bhakti* The ninth devotion is to behave simply and without hypocrisy with everyone, having faith in me in the heart and not having joy and sadness (depression) in any situation. Those who have even one of this type of devotion, be it female or male, inert or conscious, O Bhamini! That is very dear to me. Then all types of devotion are firm in you. That is, the speed which is rare even for Yogis, has become accessible to you today.

 Jai Siyaram 🌹🙏🌹

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी