पंचमुखी श्रृंगार में सुशोभित हुए हनुमान जी- पहली बार हनुमान जी के पंचमुखी स्वरूप देख कर भावविभोर हुए भक्त

पंचमुखी श्रृंगार में सुशोभित हुए हनुमान जी
- पहली बार हनुमान जी के पंचमुखी स्वरूप देख कर भावविभोर हुए भक्त
हनुमान जी के पंचमुखी श्रृंगार दर्शन 
हाथरस। सनातन में श्रृंगार के सार का समन्वय होता है, लेकिन अब यह प्राय: देखने में बहुत कम आ रहा है। मगर बूटीनाथ मंदिर पर चल रहे वार्षिकोत्सव में हनुमान जी के किये गये पंचमुखी श्रृंगार ने फिर से यह एक बार सिद्ध कर दिया कि सनातन में श्रृंगार का सार है।
हनुमान जी के चांदी श्रृंगार  दर्शन 
        बतादें कि इन दिनों ब्रज की द्वार देहरी के नाम से पहचाने जाने वाली नगरी हाथरस में इन दिनों सादाबाद गेट स्थित बूटीनाथ मंदिर पर वार्षिकोत्सव का आयोजन चल रहा है। जिसमें नित्य प्रति मंगला में मंगलाचरण और प्रसाद वितरण, दोपहर में श्रीमद्भागवत कथा प्रवचन और सायंकाल हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हो रहा है। साथ ही हनुमान जी महाराज के नित्य प्रति आलौकिक श्रृंगार के दर्शन भी कराये जा रहे हैं।
हनुमान जी के ऊन श्रृंगार  दर्शन 
        आज जब हनुमान जी महाराज के जब पंचमुखी स्वरूप के श्रृंगार सजाये गये तो सभी दर्शन कर भावविभोर उठे। क्योंकि आज तक सभी ने छविचित्रों में ही पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन किये थे। हालांकि प्रायः हनुमान जी के पंचमुखी रूप के दर्शन बहुत ही कम मंदिरों में दिखाई देते हैं, लेकिन बूटीनाथ मंदिर पर पहलीबार हनुमान जी को
हनुमान जी के फूल श्रृंगार  दर्शन 
 पंचमुखी रूप में देखा गया। इस संबंध में सेवायत पं. मनीष शर्मा ने बताया कि इन श्रृंगार को लेकर बहुत दिनों से तैयारी थी, लेकिन यह संसयथा कि यह संभव हो पाया या नहीं, लेकिन भक्तों ने यह सिद्ध कर दिया कि श्रृंगार मनमोहक रहे।

Hanuman ji adorned in Panchmukhi makeup
 - Devotees were emotional after seeing the five-faced form of Hanuman ji for the first time.

 Hathras. The essence of makeup is coordinated in Sanatan, but now it is rarely seen. But the Panchmukhi makeup done by Hanuman ji in the ongoing annual festival at Bootinath temple once again proved that the essence of makeup is in Sanatan.
         Let us tell you that these days an annual festival is being organized at the Bootinath temple located at Sadabad Gate in Hathras, the city known as Dwar Dehri of Braj. In which invocation and distribution of Prasad is being organized daily in Mangala, Srimad Bhagwat Katha discourse in the afternoon and Harinam Sankirtan is being organized in the evening. Apart from this, darshan of Hanuman Ji Maharaj's supernatural makeup is also being done daily.
         Today, when Hanuman Ji Maharaj was adorned in the five-faced form, everyone became emotional after seeing him. Because till date everyone had seen Panchmukhi Hanuman ji only in images. Although the five-faced form of Hanumanji is often seen in very few temples, but for the first time Hanumanji was seen in the five-faced form at Bootinath temple. In this regard, Sevayat Pt. Manish Sharma told that there were preparations for this makeup for a long time, but there was doubt whether it was possible or not, but the devotees proved that the makeup remained attractive.

Comments

Popular posts from this blog

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

बाबा महाराज के संघर्ष ने दिया ब्रज को फिर से पौराणिक स्वरूप

जन्म जयंती पर विशेष: यूपी सरकार ने आरंभ की राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी