कन्हैयालाल उत्सव के अध्यक्ष बने पवन पौरुष

कन्हैयालाल मेला महोत्सव के अध्यक्ष बने पवन पौरुष
-ऐतिहासिक रूप देने के लिए अभी से होंगी तैयारी: पवन
-150 वर्ष से भी अधिक प्राचीन है ब्रजद्वार का यह प्राचीन मंदिर 
-पूरे जिले में यहाँ का कन्हैयालाल जन्मोत्सव होता है विशेष 
हाथरस। ब्रज की द्वार देहरी के आराध्य ठाकुर कन्हैयालाल जी महाराज के हुए चुनाव में पवन सिंह पौरुष को बतौर अध्यक्ष मेला महोत्सव चुना गया।
सर्व सम्मति से हुए चुनाव में जैसे पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल ने आलोक वार्ष्णेय सर्राफ के नाम का प्रस्ताव रखा तो आलोक वार्ष्णेय ने पवन सिंह पौरुष के नाम को लाकर समर्थन कर दिया। तभी पूरे सदन ने भी ताली बजा और कन्हैयालाल के जय घोष कर पवन को मालाओं से लाद दिया। चुनाव में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भी पवन को बधाइयाँ दी।
        इस अवसर पर पवन सिंह पौरुष ने घोषणा करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी आप सभी मुझे सौंपी है उसे बखूबी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा। मेला महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए पवने सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर खासतौर से बतौर संरक्षक रमेशचन्द्र ब्रह्मचारी, सेवायत पंडित योगेश मिश्र, चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, भगवानदास दिलवाले, पवन गुप्ता पूर्व सभासद, अमित गोयल, चेतन पंडित, मनोज वार्ष्णेय,  आलोक वार्ष्णेय, देवेश कौशिक बौहरे जी, सारस्वत जी जेवरी वाले, सोहनलाल, विजय पाल, नवरत्न वार्ष्णेय, पं. योगेश कुमार, सुनील कुमार दीक्षित, दिनेशचंद्र कटारा, संजय केशव दीक्षित एडवोकेट आदि भक्तजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सुदर्शन चक्र 'कवच'

सूर्य पुत्री सुवर्चला के पति हैं हनुमान, सूर्य ने पुत्री सुवर्चला की शादी की थी हनुमान से

तुलसीदास जी भी एक वैदिक वैज्ञानिक थे, सुंदरकांड में किया गया हवाओं का वर्णन अद्भुत है