Posts

कलाके कमाल को अंजाम दे रहा है रेखा का परिवार

Image
कलाके कमाल को अंजाम दे रहा है रेखा का परिवार - उदयपुर की माटी से आया यह परिवार माटी की मूर्तियों में भर रहा है आस्था के रंग - कला की इस कमाई से भरण-पोषण ही बमुश्किल होता है : रेखा संजय दीक्षित  हाथरस। कला का कमाल किसी की डिग्री का मुहताज नहीं होता है। यह पेट की आग ही है जो कला को निखारती, संवारती और दौड़ाती है और इसकी गवाही देता है रेखा का परिवार। हजारों किलोमीटर से ब्रज की देहरी कहे जाने वाली हाथरस नगरी में परिवार के साथ पहले गणेश और अब दुर्गा की मूर्तियों को ऐसे सज और संवार रही है मानो बोलने ही वाली हैं।         कला की कद्र भले ही इस जमाने में हो या ना हो, लेकिन कला का कमाल करतब को अंजाम दे रहा है। राजस्थान की राजपूताना माटी से आये रेखा के परिवार ने न जाने कितने घरों में गनपति उत्सव करा दिया और अब शारदीय नवरात्र के नौ दिनों की तैयारी में जुटा है पूरा परिवार। राजस्थान के उदयपुर जिले के गजसम्मा क्षेत्र से आया यह परिवार पिछले कई महा से हाथरस के अलीगढ़ रोड पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने टेंट में मिट्टी की बेजान मूर्तियों में जान डाल रहा...

कीर्ति की दुलारी वृषभान की प्यारी फिर जन्मेंगी रावल गांव के गर्भ गृह में

Image
कीर्ति की दुलारी वृषभान की प्यारी फिर जन्मेंगी रावल गांव के गर्भ गृह में -03 सितंबर को छटी तो 04 होगा जन्मोत्सव  -05 को बधाइयों में गूंजेंगे भजनों में शब्द और वाद्यों में यंत्र ब्रजद्वार (हाथरस)। राधा राधा रटत ते सब ब्याधा कट जायें। जी यह सत्य है। आइये इस नाम के प्राकट्य और नाम स्वमिनी के अवतरण कुछ कथा को जानते हैं। रावल गांव स्थित मंदिर श्री राधा रानी जी के सेवायत पुजारी जी के अनुसार, राधा जी का अवतरण गोकुल से करीब आठ किलो मीटर दूर रावल गांव में महा गोप वृषभानु जी महाराज के यहां हुआ था। बताते हैं, की एक पुत्री की प्राप्ति के लिए महाराज भृषभानु की पत्नी रानी कीर्ति प्रति दिन यमुना जी से प्रार्थना किया करती थी। एक दिन रानी कीर्ति सदैव की भांति अपनी सखी और सहेलियों के साथ यमुना स्नान के लिए गई हुई थी तो उन्हें यमुना जी में एक कमल पुष्प दिखा जो काफी प्रकाशवान हो रहा था। उससे निकलने वाली  चमक माहौल को चकाचौंध कर रही थी। कमल पुष्प से निकलने वाले दिव्य प्रकाश के बीच से एक अति सुन्दर और सलौनी बच्ची के उन्हें दर्शन हुए। यह देखकर रानी कीर्ति स्तब्ध और चकित थी। उ...

ललिता और विशाखा सखी चंद्रावलि कौं लूंगी बोल : ललिता जन्मोत्सव

Image
ललिता सप्तमी-राधाष्टमी आवत हैं, ब्रज में बजत बधाई -03 सितंबर को मनाई जायेगी ललिता सप्तमी ब्रजद्वार (हाथरस)। सखी मंडल की प्रमुख और युगल सरकार की अति प्रिय सखी ललिता जी का 03 सितंबर को जन्मोत्सव है। इस दिन को हम ललिता सप्तमी के नाम से जानते हैं। मथुरा जिले में बरसाना के ऊंचागाव में ललिता अटोर नामक पहाड़ी पर ललिता का भव्य मंदिर है। इस मंदिर की जन्मोत्सव परंपरा के अनुसार 2022 में ललिताजी को हुए 5250 वर्ष होने जा रहे हैं।         यह भक्ति के वैभव का ही प्रकाश है कि सखी मंडल की एक वरिष्ठ सखी यानी ललिता जी का जन्मोत्सव 03 सितंबर, 2022 (भाद्र पद शुक्लपक्ष की सप्तमी तिथि) जिसे ललिता सप्तमी भी कहते हैं, को मनाने जा रहे हैं। यह राधा जी से एक दिन बड़ी थीं। ललिता सखी राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय गोपी थी और ललिता सप्तमी जो जन्माष्टमी से 14 दिन बाद और राधाष्टमी से एक दिन पहले पड़ती है, को जन्मोत्सव मनाया जाता है।  भक्तजन इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी के साथ-साथ ललिता देवी की पूजा करते हैं। अष्ट सखी मंडल को ही अष्टसखियों के रूप ...

शिवखोड़ी जहां शिव जी का घर है

Image
शिवखोड़ी जहां शिव जी का घर है - भस्मासुर से बचने के लिए शिव जी परिवार सहित रहे थे शिवखोड़ी में - शिवखोड़ी का एक छोर खुलता है अमरनाथ गुफा में - जो शिवखोड़ी आता है वह शिवजी की कृपा पाता है प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। जिस प्रत्यक्ष से हम आपकी मुलाकात कराने जा रहे हैं वही सत्य है। यानी हम बात कर रहे हैं शिव की। क्योंकि शिव ही सत्य है और इस सत्य का एक रुप देखने को मिलता है शिवखोड़ी में।  शिवालिक पर्वत की श्रृंखलाओं में स्थित शिवखोड़ी, जहां प्रकृति-निर्मित शिवलिंग और अन्य दुर्लभ प्रतिमाएं स्थापित हैं। कहा जाता है यह प्राकृतिक गुफ़ा हर शिवभक्त के लिए बहुत मायने रखती हैं। जम्मू-कश्मीर राज्य के जम्मू से कुछ दूरी पर स्थित है रयासी। जहां भगवान शिव का घर कही जानेवाली शिवखोड़ी गुफा स्थित है। इससे जुड़ी सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसी गुफा का दूसरा छोर अमरनाथ गुफा में खुलता है। यही कारण है कि शिवखोड़ी शिव भक्तों की आस्था का केंद्र बिंदु माना जाता है। 🌹आइये जानते इससे जुड़ा वृतांत🌹 वृतांत है ! हजारों पहले पहले सतयुग का। भक्तों से प्रसन्न ह...

बंधन मुक्त कर आनंद की अनुभूति करा मनोवांछित फल प्रदान करती हैं माँ

Image
बंधन मुक्त कर आनंद की अनुभूति करा मनोवांछित फल प्रदान करती हैं माँ - 15 वे वर्ष की पांच वी यात्रा पहुची मां के दरबार  - इस अवसर पर जमकर भजन-कीर्तन में भक्ति के रस में झूमें भक्त  हाथरस/मथुरा। जिसके यहां संतान सुख नहीं है, जो दीन-हीन है, वैभव संपन्न जीवन का आकांक्षी है, जिसको सत्रुओं से कष्ट है या फिर कार्यों में सफलता नहीं मिलती तो वह ब्रज की कुल देवी बंदी, आनंदी और मनोवांञ्छा देवी की शरण में आता है तो सर्वगुण संपन्नता पाता है।          यह उद्गार पं. योगेश्वर महाशय जी महाराज ने ब्रज की द्वार देहरी से पहुंची ब्रज बरसाना यात्रा मंडल की वर्ष 2022 की पांच यात्रा के मौके पर बतौर मंदिर की महिमा का बखान करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि मां बंदी देवी सभी को बंदन मुक्त करती हैं  । अर्थात आपका कोई नहीं बन रहा है शुरू करते कार्य में अड़चने आजाती हैं तो उस भक्त को मां बंदी असफलता के बंदनों से मुक्त कर देती हैं। इन्होंने ही श्री कृष्ण की प्रार्थना पर मां देवकी और बाबा वसुदे को बंदन मुक्त किया था। इसके बाद ही बाबा वसुदेव ने लाला क...

क्या अब नरेंद्र ही तलाशेंगे श्रीलंका में भविष्य का विभीषण

Image
"मत" को मत बिगाड़ना! मतलब श्रीलंका से समझ लो - अब नरेंद्र ही तलाशेंगे श्रीलंका में भविष्य का विभीषण   हाथरस। वोट यानी हमारा ''मत'' हमरे राष्ट्र व समाज के आने वाले कल का घोतक होता है। "मत" का शाब्दिक अर्थ है कि मंतव्य अर्थात बहुत मंथन के बाद लिया गया वह निर्णय जो एक समयावधि के लिए अंतिम है। अर्थात हमारा मत पूरे पांच वर्ष के लिए होता है। उसके बाद हमको पुन: मौका मिलता है और समयानुसार हमरा "मत" बदलता या फिर  यथावत रहता है। हम जिस को अपना मत देते हैं वह पूरे देश, प्रदेश या फिर एक क्षेत्र विशेष के लिए होता है। "मत" अगर कुशल नेतृत्व पर पहुंच जाता है तो निश्चित ही देश, समाज और क्षेत्र तरक्की की राह पकड़ लेता है।  अन्यथा परिणाम उल्टे हो सकते हैं। आइये एक तुलनात्मक अध्ययन करते हैं। भारत में पिछले 72 वर्ष तक लगभग एक ही दल का नेतृत्व रहा, लेकिन पड़ोसी देश चीन या फिर पाकिस्तान पूरे सात दशक परेशानी परोसते रहे।  "मत" ने जब करवट ली तो आज हालात यह हैं कि पूरा विश्व भारत की ओर बहुत ही आशान्वित दृष्टिकोण...

ब्रजद्वार के भक्तों ने मनाया ब्रज धाम में फाग महोत्सव

Image
बरसाना मंडल के फाग महोत्सव में हाथरस के भक्तों ने मचाई धूम - इत्र-गुलाल से खेली ब्रजद्वार के भक्तों ने युगल सरकार से होली हाथरस। द्वार से लेकर धाम तक हाथरस के फाग महोत्सव की धूम रही। मंगला आरती व प्रभात फेरी से आरंभ हुए फाग महोत्सव पर जम कर गुलाल उड़ा तो मुख में गुजिया के स्वाद का टेस्ट बोला भजनों के धुनों पर भक्त जम कर थिरके।         ब्रज बरसाना यात्रा मंडल के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगला आरती से हुआ। हलवाईखाना स्थित श्री दाऊ जी मंदिर से आरंभ हुई प्रभात फेरी के बाद सभी ब्रजद्वार के भक्तजन बसों में सवार हो पीपल वाली देवी मुरसान पहुंचे। जहां दर्शन कर गोला का भोग लगाया। गहवरवन पहुंच कर राधारासबिहारी लाल के दर्शन कर परिक्रमा आरंभ की। दानबिहारीलाल के दर्शन के बाद हंसगोपाल, कुशलबिहारी और नृत्यगोपाल के दर्शन किए। विश्व प्रसिद्ध श्री  लाड़लीलाल, बरसाना से नयनाभिराम के बाद साक्षीगोपाल,  कृष्ण-सुदामा दर्शन कर हाथरस के भक्त अष्ट सखी  मंदिर पहुंचे। इसके बाद रघुनाथ मंदिर और फिर खोर संकरी (मट...